छुई खदान धंसने से हुई दो महिलाओं की मौत

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी ) रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा में छुई खदान धंसक जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। तीन महिलाएं छुई मिट्टी लेने गई हुई थी। दोनों मृतिका भीतर घुसकर मिट्टी खोदने का काम कर रही थी,उसी दौरान उपर का हिस्सा भरभराकर गिर गया। ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरा ग्राम के सुवर कोड़वा पारा में लंबे समय से लोग छुई मिट्टी निकालने का काम कर रहे हैं। इस कारण वह स्थल खदाननुमा हो चुका है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तीन बजे गांव की सन्मत गोड़ पति प्रभुदयाल गोड़ 30 वर्ष,ललिता गोड़ पति शिव प्रसाद गोड़ 38 वर्ष एक अन्य महिला छुई मिट्टी लेने गई हुई थी।सन्मत व ललिता भीतर घुसकर मिट्टी खोदने का काम कर रही थी,जबकि एक महिला बाहर थी। अचानक खदान का उपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया। दोनों महिलाएं मिट्टी के ढेर में दब गईं।

साथ गई महिला तत्काल गांव वापस लौटी और घटना से लोगों को अवगत कराया। सूचना पर रामानुजगंज थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह अपने दलबल के साथ  तत्काल मौके पर पहुंच गय। गांव वालों की मदद से मिट्टी ढेर हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया,तबतक उनकी सांसे थम चुकी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close