चार दिन नहीं फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज..कमिश्नर ने कहा..सौंदर्यीकरण के बाद फहरेगा भारत का आन बान शान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– 6 अक्टूबर से चार दिनों के लिए रिवर व्यू स्थित राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ उतारा जाएगा। नागरिकों की मांग पर सांदर्यीकरण के 51 मीटर राष्ट्रीय ध्वज को 11 अक्टूबर की सुबह से फिर फहराया जाएगा। निगम कमिश्नर सौमिल रंजन ने यह फैसला नागरिकों की मांग पर लिया है।
               मालूम हो कि दो दिन पहले निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने रिवर व्यू में जिले के सबसे ऊंचाई पर झण्डा फहराया था। दो दिन बाद शहर के नागरिकों की मांग पर चार दिनों के लिए राष्ट्रीय ध्वज को उतारा जाएगा। जानकारी के अनुसार नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कमिश्नर सौमिल रंजन चौबे से मिलने आया। नागरिकों ने कहा कि ध्वज टावर के चारों तरफ रैलिंग लगाया जाए। जिससे ध्वज टावर के करीब अनाधिकृति कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंच सकेगा। ऐसा करने से तिरंगा झंडा का सम्मान भी बना रहेगा।
         प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि टावर के नीचे सांदर्यीकरण करने और ध्वज टावर के आसपास चारों तरफ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था किया जाना जरूरी है। नागरिकों के मांग पर कमिश्नर सौमिल रंजन चौबे ने तत्काल संबंधित इंजीनियर को रैलिंग, सौदर्यीकरण कार्य और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए निर्देश दिया।
            निगम प्रशासन ने शनिवार की शाम को ध्वज को उतारने के बाद सौंदर्यीकरण समेंत विभिन्न कार्य कराए जाने का निर्देश दिया। सौमिल रंजन ने बताया कि सौंदर्यीकरण का काम चार दिनों के बीच पूरा हो जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को 11 अक्टूबर की सुबह फहराया जाएगा। सौंदर्यीकरण होने के बाद रिवर व्यूव पर लगे राष्ट्रीय ध्वज और भी आकर्षक लगेगा।
close