करोंड़ों की लागत से बनेगी आरके नगर की सड़क..मेयर किशोर ने कहा..67 सड़कों का होगा कायाकल्प

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— मेयर ने पूजा पाठ और अर्चना के बाद बताया कि राजकिशोर नगर की सड़क निर्माण में दो करोड़ खर्च किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद राजकिशोर नगर की सभी सड़कें चमचमाती नजर आएगी। राजकिशोर नगर में 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से कुल 67 सड़कें बनेंगी। मेयर ने कहा शहर का तेजी से विकास हो रहा है। जाहिर सी बात है कि शहर की तस्वीर भी तेजी से बदल रहा है।
                 शुक्रवार को मेयर किशोर राय ने राजकिशोर नगर की सभी सड़कों के निर्माण कार्य का एक साथ भूमि पूजन किया। सभापति अशोक विधानी, विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान विशेष रूप से मौजूद थे। मेयर ने कहा कहा कि हर रोज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जा रहा है। राजकिशोर नगर में 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से कुल 67 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।स़ड़कों के निर्माण के बाद राजकिशोर नगर की सूरत बदल जाएगी।
             भूमिपूजन के बाद उपस्थित लोगों ने खुशिया जाहिर की। मेयर ने बताया कि राजकिशोर नगर फेस 2 क्षेत्र में 1 करोड़ 16 लाख 28 हजार रुपए की लागत से बीटी सड़क, मरम्मत कार्य और सड़क नवीनीकरण का काम होगा। इसी तरह फेस 1 में क्षेत्र में बीटी सड़क, मरम्मत व नवीनीकरण कार्य में 94 लाख 18 हजार खर्च किए जाएंगे।
    किशोर राय ने बताया कि राजकिशोर नगर दोनों फेस में 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से 67 सड़कों का निर्माण होगा। मेयर ने कहा कि राजकिशोर नगर के निवासियों ने निकाय मंत्री अमर अग्रवाल से सड़क निर्माण की मांग की थी।  मंत्री ने सड़क निर्माण के स्टीमेट बनाने के निर्देश दिया। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद आज कार्य प्रारंभ हो गया है।
            किशोर ने कहा कि वर्तमान में 67 सड़कों का निर्माण होना है। इसमें राजकिशोर नगर के लगभग सभी गली और मोहल्लों की सड़कों को शामिल किया गया है। सभापति अशोक विधानी ने कहा कि निगम प्रशासन ने लगातार विकास कार्य पर जोर दिया है। इसी कड़ी में आज राजकिशोर नगर में 67 सड़कों निर्माण कार्य शुरू किया गया है। शहर के लोगों के मांग के अनुसार बेहतर सुविधा मुहैया कराने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर एमआईसी सदस्य बंशी साहू, पार्षद नारद साहू, सुरेंद्र गुम्बर, सुशीला राव, ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व सरपंच शैलू  विशेष रूप से मौजूद थे।
close