राज्यसभा सांसद करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित..आप नेता जसबीर ने बताया…संजय का होगा जनता से संवाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–आम आदमी पार्टी विधायक प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग ने बताया कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की जनता अब निर्णायक बदलाव के मूड में है l स्थानीय विधायक जहाँ पूरे पांच साल के कार्यकाल में निष्क्रिय साबित हुए हैं l वहीँ पन्द्रह साल की रमन सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों के मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रही है। इसलिए बिल्हा विधानसभा समेत छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश में बेहतर विकल्प चाहती है ।
            बिल्हा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सरदार जबसीर सिंह ने बताया कि विधानसभा की जनता विधायक की निष्क्रियता परेशान है। पांच साल से काम नहीं होने पर जनता में भारी आक्रोश है। इतना ही आम जनता 15 साल के भाजपा सरकार से थक चुकी है। आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों में चुनावी समर पर मजबूती से उतर रही है। जनता ने मन लिया है कि आप प्रत्याशियों को जीताकर सरकार बनाना है।
                      सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 2 अक्टूबर से *“भ्रष्टाचार भगाओ-झाड़ू चलाओ यात्रा”* चलाई जा रही है। अभियान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता शामिल हो रहे हैं। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह अभियान में शामिल होने बिल्हा पहुंचेंगे। आम जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
               सरदार जसबीर सिंग ने का कि 9 अक्टूबर 2018 मंगलवार को संजय सिंह विशाल जनसभा और रोड़ शो में भाग लेंगे बिल्हा में अपरान्ह तीन 3 बजे रोड़ शो के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर जनता से संवाद भी करेंगे।इस दौरान संजय सिंह दिल्ली सरकार की उपलब्धियों और छत्तीसगढ़ के हालात प्रकाश डालेंगे।
                  सरदार जसबीर ने बताया कि संजय सिंह की अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ता युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष रवि यादव, संगठन मंत्री सूरज अनंत, सचिव संजय श्रीवास, सेक्टर प्रभारी प्रहलाद जायसवाल, संजय गढ़ेवाल, अंशु कोशले, मधुसूदन मनहर, गुलाम गॉस, नागेश ध्रुव, हरिसिंग निषाद, भोप सिंग, मनोज जड़ेजा, प्रमोद मनहर, पन्ना लाल राजपूत, गोविंद कौशल, अमित बंजारे, खिलेश्वर वर्मा, वेदराम, लव सिदार, प्रेम सागर बंजारे, संजय भास्कर एवं महिला टीम से गोंदा बाई भास्कर, संतोषी धुरी, सरिता धुरी, नंदनी, पदमा, रेखा, पार्वती, मनटोरा, भगवती, गीता बंजारे, सहोद्रा, सविता समेत पार्टी कार्यकर्ता  रोड शो और जनसभा को मिसाल बनाने का संकल्प लिया है।
close