NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई काँग्रेसी जोगी काँग्रेस में शामिल

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।रविवार को  छात्र संगठन कांग्रेस एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष जसमीत शर्मा सोनू एवं कांग्रेस पार्टी के युवा नेता विजय गोलू गवली ने हजारों समर्थकों के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का दामन संभाला है। जसमीत शर्मा सोनू एवं विजय गोलू गवली के जनता कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अजीत जोगी ने हर्ष व्यक्त किया है।साथ ही साथ अजीत जोगी ने कहा कि इन दोनों के जनता कांग्रेस में आने के बाद युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ताकत बढ़ी है।जल्द ही दोनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि आने वाले समय में चुनाव में वे अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य कर सकें। युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दानिश रफीक ने दोनों को जनता कांग्रेस में आने पर बधाई दी है। साथ ही बताया कि दोनों के द्वारा पूरे प्रदेश से 1000 युवाओं की लिस्ट प्रदेश कार्यालय में जमा कर दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जसमीत सोनू शर्मा विजय गोलू गबली के साथ रोहित प्रधान, अजय तिवारी, स्वपनिल तिवारी,आदित्य महार मधुर परक,संदीप चंद्र कोणार्क बगेल, सरफ़राज़ नवाज़ ,अजय देवांगन,मेहुल पारवानी,आशीष त्रिपाठी, दिनेश मानिकपुरी, दीपक प्रसाद, शशि द्ववेदी,अमीर खान,सुमीत अपूर्व तिवारी आलोक मोंटी शर्मा प्रशांत दुबे रोकी सिंह विमल बगेल देवल रूपेलिया फरहान खान उपेंद्र दूबे धीरज धर आदि सैकड़ो लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close