पुलिस अधिकारियों की बैठक…आदर्श चुनाव संहिता पालन कराने दिया जोर…नए एडिश्ल एसपी का विेशेष निर्देश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और गुंडा तत्वों पर विशेष निगरानी रखने आज पुलिस अधिकारियों की विशेष बैठक हुई। वरिष्ठ पुलिस कप्पान आरिफ़ एच॰ शेख़ के निर्देश पर बैठक का आयोजन बिलासागुड़ी में किया गया। बैठक में बिलासपुर के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को एडिश्नल एसपी शहर विजय अग्रवाल और एडिश्नल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने संबोधित किया।
         पुसिस की विशेष बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विजय अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान विशेष मुस्तैद रहने को कहा। आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन कराने और एक गतिविधियों पर नजर रखने के बारे में जानकारी दी।
                               दोनो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बैठक में शामिल पुलिस अधिकारियों को बताया कि चुनाव के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों को गंभीरता से लिया जाए। गुडा तत्वों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। बैठक में सुरक्षा के साथ चुनावी गतिविधियों पर जमकर चर्चा हुई।
                     विजय और अर्चना ने बताया कि आचार संहिता के दौरान  प्लाइंड स्क्वाड टीम की अहम भूमिका होगी। इस दौरान अधिकारियों ने स्टैटिक सर्विलांस  टीम के अधिकारियों को विशेष निर्देश भी दिया।
बिलासपुर—
close