आदित्य ने संभाली प्रचार की कमान..घर घर जाकर किया संवाद…युवा और महिलाओं ने जताया उत्साह

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— स्थानीय विधायक और मंत्री अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल भी पिता के समर्थन में वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों के घर घर जाकर सीधा संवाद कर रहे हैं। आदित्य को अपने घर में पाकर जनता और खासकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सादगी पसंद आदित्य अग्रवाल भी उसी जिन्दादिली से बहन बेटियों का आशिर्वाद भी ले रहे हैं। जनसम्पर्क अभियान के दौरान आदित्य को युवा जगत भी हाथों हाथ ले रहा है।आदित्य अग्रवाल पिता के साथ ही भाजपा के लिए चुनाव में समर्थन मांंग रहे हैं।
               आचार संहिता लगने के बाद फिजा में चुनावी रंग चढ़ गया है। स्थानीय विधायक और प्रदेश के मंत्री अमर अग्रवाल के समर्थन में उनके पुत्र ने प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले लिया है। आदित्य अग्रवाल अपने पिता के समर्थन में पिछले दो दिनों से प्रचार प्रसार का कमान संभाल लिया है। आदित्य अग्रवाल लगातार वार्डों का भ्रमण करना शुरू कर दिया है। वार्डों में आदित्य अग्रवाल घर घर जाकर युवाओं के साथ महिलाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। खैर मकदम के बाद आदित्य अग्रवाल लोगों को दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों की जानकारी भी रहे हैं।
   इसी क्रम में आदित्य अग्रवाल वार्ड क्रमांक 35 पुराना हाई कोर्ट और ऋषि कॉलोनी क्षेत्र में भाजपा नेताओं के साथ घर-घर पहुंचे। स्थानीय विधायक पुत्र को अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की। युवाओं के बीच कान्हा के नाम से प्रसिद्ध आदित्य अग्रवाल वार्ड में रहने वाले युवाओं को जोश उत्साह के साथ पार्टी के समर्थन में प्रचार प्रसार ध्यान देने को कहा। कार्यकर्ताओं के साथ वार्डवासियों के घर पहुचकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
                        वार्ड भ्रमण के दौरान आदित्य आदित्य अग्रवाल ने बताया कि 15 वर्षों से मुख्यमत्री डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने गाव गरीब किसानों के समग्र विकास पर फोकस किया है। आम शहरी युवाओ, महिलाओ,बुजुर्गो की खुशहाली के लिए अनेक योजनाओं को लाया है। जिसका लाभ सभी वर्गो को मिल है।
               आदित्य ने बताया कि राज्य में सबका साथ के साथ सबका विकास हो रहा है। भ्रमण के दौरान अमर अग्रवाल के प्रति लोगों ने समर्थन जाहिर किया है। लोगों ने बताया कि शहर में भयमुक्त वातावरण है। लोग मतदान तारीख का इंतजार कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि प्रदेश में चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।  बिलासपुर का चयन स्मार्ट सिटी के रूप होने से आम जनता में जबरदस्त उत्साह है।
close