आप ने दिखाई ताकत…चलाया झाड़ू चलाओ अभियान…भारती ने कहा..भाजपा ने किया न्यायाधानी को बदनाम

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-आम आदमी पार्टी ने आज बिलासपुर में  झाड़ू चलाओ भ्रष्टाचार भगाओ के साथ रोड शो किया। रोड शो में दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री आप के मालवीय नगर दिल्ली विधायक सोमनाथ भारती शामिल हुए। सोमनाथ भारती के साथ  झाडू चलाओ अभियान में बिलासपुर विधानसभा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट डॉक्टर शैलेश आहूजा ने भी शिरकत किया।
             आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में झाड़ू लगाओ भ्रष्टाचार भगाओ रोड शो सरकण्डा स्थित उद्यानिकी कार्यालय के सामने से शुरू होकर छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर हुआ। रोड शो में बिलासपुर के सैकड़ों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रोडशो के दौरान सोमनाथ भारती ने जनता को संबोधित भी किया। जगह जगह ठहर कर आम लोगों से संवाद भी किया।
           सोमनाथ भारती ने आम जनता को संबोधित कर बताया कि बिलासपुर प्रदेश की न्यायधानी है। बावजूद इसके शहर के साथ अन्याय हुआ। सोचकर दुख होता है कि न्यायधानी के सुन्दर नाम को खोदापुर बना दिया गया। आज बिलासपुर को प्रदेश में लोग खोदापुर के नाम से बदनाम किया जा रहा है। इसके लिए केवल और केवल स्थानीय प्रशासन और भाजपा के नेता जिम्मेदार हैं।
                    भारती ने बताया कि बिलासपुर विधायक के खिलाफ आम आदमी प्रत्याशी ने गंभीर चुनौती दी है। चुनौती में बिलासपुर की जनता  हमारे साथ है। जनता को पांच साल में एक बार मौका मिलता कि सरकार और उनके नेताओं से हिसाब मांगे। समय आ गया है कि जनता अब विधानसभा चुनाव में अपना हिसाब चुकता कर ले। जनता ऐलान परिवर्तन का ऐलान करे। पिछले 20 साल से बिलासपुर के साथ हो रहे अन्याय का बदला ले। पन्द्रह साल पुरानी सरकार को सबक सिखाए।
              रोड शो और बाइक रैली में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के अलावा बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष डीडी सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह,कुरैशी, श्रीवास, परदेसी यादव, सूर्यकांत निर्मलकर, बिलासपुर लोकसभा पर्यवेक्षक  दीपक मालवीय,बिलासपुर लोकसभा सचिव ईश्वर चंदेल, लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी वसीम खान समेत डॉ. शैलेश आहुजा प्रमुख रूप से शामिल थे।
close