महामंत्री ने बताया…15 तक हो जाएगा प्रत्याशी एलान…कहा…रूठे भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने आ रहे अमित शाह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बिलासपुर दौरे को चुनावी कम कार्यकर्ताओं को मनुहार करने वाला बताया है। अटल ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने बिलासपुर आ रहे हैं। जबकि पार्टी के एक नेता को पता है कि यहां की जनता नाराज है। भाजपा कार्यकर्ताओं को देखना नहीं चाहती है। ऐसी सूरत में अमित शाह को बिलासपुर से केवल खाली हाथ लौटना निश्चित है।
                          आज पत्रकारों से अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश और बिलासपुर जिले में भाजपा के प्रति लोगों की गहरी नाराजगी है। एक दो नहीं बल्कि कई मुद्दे हैं जिन्हें लेकर जनता में आक्रोश है। पलायन अभी भी नहीं रूका है। 20 लाख से अधिक युवा बेरोजगारी की पीड़ा लेकर घूम रहे हैं। बाहरी प्रदेशों में जाकर छत्तीसगढ़ के पढ़े लिखे बेरोजगार नौजवान छोटे मोटे काम कर पेट पाल रहे हैं। लेकिन अपमानित भी हो रहे हैं। कांग्रेस महामंत्री ने बताया कि किसानों को बोनस नहीं दिया गया। यह आक्रोश अपनी जगह है। लेकिन जिन युवाओं को मोबाइल दिया जा रहा है वे भी नाराज हैं..युवा रोजगार की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि सरकार ने पिछले 15 सालों से रोजगार जनरेट किया ही नहीं।
                                             अटल ने बताया कि 15 अक्टूबर तक प्रदेश की कमोबेश ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस प्रत्याशियों का एलान कर दिया जाएगा। अटल ने बताया कि प्रत्याशियों के चुनाव में कोई उहाफोह की स्थिति नहीं है। प्रत्याशी का नाम तैयार है। बस एलान करने की देरी है। अटल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व में बदलाव का सवाल ही नहीं उठता।
close