सजकर तैयार हुआ 4 डोम और विशाल मण्डप..भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे संबोधित..फूंकेंगे चुनावी बिगुल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

  बिलासपुर— भविष्य में साइंस कालेज का मैदान दिल्ली में रामलीला मैदान की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह तो रही भविष्य की योजना। लेकिन इन दिनों साइंस कालेज मैदान का नजारा दिल्ली की रामलीला मैदान से कम नहीं है। मैदान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अागवानी के लिए तैयार है। डोम और मण्डप और बैठक व्यवस्था देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमित शाह के विशाल सभा में करीब 30 से 40 हजार लोग शामिल होंगे। फिलहाल तैयारी अंतिम चरण में है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             भविष्य में साइंस कालेज का मैदान दिल्ली स्थित रामलीला मैदान की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसका नजारा अभी से दिखाई देने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई को लेकर डोम और पण्डाल की व्यवस्था अंतिम चरण में है। सीटिंग व्यवस्था को देखने के बाद और मिल रही जानकारी के करीब 30-40 हजार लोगों को अमित शाह संबोधित करेंगे। जिले और संभाग के कार्यकर्ताओं की भीड़ 12 अक्टूबर को पंडाल के नीचे नजर आएगी।

             मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 अक्टूबर को बिलासपुर पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष साइंस कालेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित कर संभाग में भाजपा की तरफ से चुनावी शंखनाद करेंगे।

                      मैदान की व्यवस्था अंतिम चरण में है। चार विशालकाय डोम का निर्माण किया गया है। सामने की डोम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश मुखिया डॉ.रमन सिह, निकाय मंत्री अमर अग्रवाल समेत भाजपा के दिग्गज नेता मंच साझा करेंगे। मुख्यअतिथि के सामने तीन डोम का निर्माण किया गया है। तीन विशालकाय डोम की क्षमता करीब 15-20 हजार से अधिक लोगों की है। तीनो डोम ने व्हीव्हीआईपी,व्हीआईपी क अलावा भाजपा के बड़े नेता और पत्रकारों को  बैठने की सुविधा होगी। डोम को अन्दर से अलग अलग खण्ड बठक व्यवस्था के अनुसाब बांटा गया है।

                   तीनों डोम के पीछे यानि मुख्यअतिथि डोम के सामने की तरफ तीनों डोम से लगे पीछे की तरफ विशालकाय मण्डप की व्यवस्था है। मण्डप के नीचे करीब 15-20 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी। बगल से अलग से विशाल मण्डप के नीचे कार्यकर्ताओं को खाने की व्यवस्था की गयी है। आधा सैकड़ा से अधिक कमर्शियल गैस सिलेन्डर,कैटरिंग के सामान होंगे। यहां सभी कार्यकर्ताओं का खान पान होगा।

भोपाल के कारीगरों ने बनाया डोम…

                जानकारी के अनुसार अमित शाह के स्वागत में मैदान की तैयारी में भोपाल से कारीगर मगाए गए हैं। पिछले पांच छः दिनों से कारीगर मच और मैदान के स्वरूप को अंतिम रूप देने में लगे हैं। डोम और पण्डाल के नीचे बैठने वालों को गर्मी छू नहीं सकेगी। सैकड़ों की संख्या में कूलर की व्यवस्था की गयी है। ताकी कार्यकर्ताओं और अमित शाह समेत दिग्गज नेताओं को सुनने में किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

                  चारो डोम और विशाल मण्डप तैयार करने का ठेका चार लोगों को दिया गया है। बिलासपुर से पंजाब और दुआ टेन्ट हाउस को जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि तीसरा टेन्ट हाउस किसी रायपुर के साव के जिम्मेदारी में है। विशाल मण्डप और डोम देखने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि अमित शाह को सुनने संभाग से 30-40 हज़ार लोग पहुंचे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

close