रायपुर।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव के मद्देनजर आल इंडिया काँग्रेस कमेटी की ओर से दो नियुक्तियां की गयी है। ये दोनों नियुक्तियां मीडिया प्रभारियों की हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर जयवीर शेरगिल और राधिका खेरा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।जयवीर शेरगिल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं औऱ जालंधर के रहने वाले हैं। शेरगिल पेशे से वकील भी हैं।
Join Our WhatsApp Group Join Now
मध्य प्रदेश में प्रियंका और संजीव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।वहीं राजस्थान में पवन खेरा और रोहन गुप्ता को बनाया गया है। इसके साथ ही मिज़ोरम में ज़रिता लैतफलांग औऱ तेलंगाना में नासीर हुसैन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।