शाह के बयान पर तिलमिलाए कांग्रेसी…भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं..लाठीचार्ज के पीछे कौन…किसके इशारे पर हुई महिलाओं से अभद्रता..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– अमित शाह के बिलासपुर प्रवास के दौरान कार्यकर्ता सम्मेनल में दिए गए भाषण पर कांग्रेस नेताओं में गहरी नाराजगी है। प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या कांग्रेस के सवालों का जवाब देंगे। आखिर किसके इशारे पर कांग्रेस भवन में घुसकर लाठीचार्ज किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह भी बताना होगा कि राजनैतिक दल के कार्यालय में घुसकर लाठीचार्ज करना क्या लोकतांत्रिक कदम है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                आज साइंस मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राहुल बाबा कांग्रेस पार्टी को दूरबीन से तलाश करेंगे।

             भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव और प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भाजपा सरकार और भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। प्रेस नोट जारी कर दोनों नेताओं ने अमित शाह से सवालों का जवाब मांगा है। अटल और अभय ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर सवाल किया कि क्या अमित शाह बताएंगे कि किसके इशारे पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस भवन में  घुस कर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया । लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने महिला नेत्रियों को भी नहीं छोड़ा। क्या भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाब देंगें कि लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में घुस कर लाठी चार्ज करना लोकतांत्रिक कदम है।

               कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि सूरजपुर से बिलासपुर उड़नखटोला से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यदि सड़क मार्ग से आते तो शायद ही रमन सरकार की तारीफ करते। क्योंकि विकास की असलियत उजागर हो जाती। क्योंकि सड़क में लगातार 20-20 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहता है। यदि अमित शाह  सड़क रास्ते से आते तो विकास की सच्चाई अपने आप सामने आ जाती।

                  प्रदेश महामंत्री प्रवक्ता ने यह भी बताया कि भिलाई और चरौदा के महिला कार्यक्रम में जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वे स्वयं उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जाँच के नाम पर महिलाओं के पहनावे की जांच की गयी। महिलाओं को जिस तरह से अपमानित किया गया उस घटना पर छत्तीसगढ की महिलाओं से भारतीय जनता पार्टी के रास्ष्ट्रीय अध्यक्ष को माफ़ी मांगनी चाहिए।

close