उइके को शुक्रिया…भूपेश ने कहा…जोगी लाए थे…जोगी ले गए…हालात 2003 जैसे…किसी भी स्तर तक जा सकती है भाजपा

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

बिलासपुर–जिस तरह के हालात साल 2003 में थे…कमोबेश आज प्रदेश में वही स्थिति हो चली है…2003 में जग्गी हत्याकाण्ड हुआ था..अब रिंकू खनूजा आत्महत्या काण्ड हो गया…2003 में भी लाठीचार्ज हुआ था…इस बार भी कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज हुआ। 2003 में रामदयाल उइके ने दलबदल किया था…आज फिर एक बार उन्होने पाला बदल लिया है। शुक्र की बात तो यह है कि रामदयाल उइके जिस दल में रहते हैं..उसे विपक्ष में रहना पड़ता है। भगवान ने कांग्रेस के भाग्य से रामदयाल उइके को सद्बुद्धि दी…उन्हें यानि रामदयाल उइके को मुबारक हो। यह बातें प्रेस वार्ता में भूपेश बघेल ने बिलासपुर अल्प प्रवास के दौरान पत्रकारों से कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उइके को मुबारक..हालात 2003 जैसे…कांग्रेस की बनेगी सरकार

            सवाल जवाब के दौरान भूपेश ने कहा कि साल 2018 में भाजपा विपक्ष में और कांग्रेस सरकार में रहेगी। रामदयाल उइके का दलबदल इस बात का संकेत है। उइके का रिकार्ड रहा है कि वह जिस भी पार्टी में रहते हैं….वह दल विपक्ष में होता है। आज के हालात कुछ 2003 की तरह नजर आते हैं। 2003 में जग्गी हत्याकाण्ड हुआ…अब रिंकु खनूजा आत्महत्या काण्ड हो गया। 2003 में भी लाठीजार्च हुआ..इस बार बिलासपुर कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज हुआ। 2003 में रामदयाल उइके ने दलबदल किया…इस बार भी उइके ने दलबदल किया। यह संकेत है कि इस बार भाजपा को विपक्ष में बैठना ही होगा। इसके लिए रामदयाल उइके को बधाई।

जोगी लाए थे..जोगी ले गए

                      भूपेश ने इस बात से इंकार किया कि कांग्रेस पार्टी नेताओं को जानकारी थी कि उइके नाराज हैं..भाजपा में जाएंगे। उन्हें मान सम्मान सब कुछ तो मिला। यदि जोगी कहते हैं कि पार्टी छोड़ने से पहले उइके उनसे मिले थे तो इसमें हमे किसी प्रकार का आश्चर्य नहीं है। जाहिर सी बात है कि अजीत जोगी ने मान ही लिया कि उनका भाई कांग्रेस में था। और अजीत जोगी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बताना चाहुंगा कि जोगी के कहने से ही रामदयाल उइके कांग्रेस में आए थे..और जोगी के कहने से भाजपा में चले गए।

           भूपेश ने एक सवाल के जवाब में बताया कि रामदयाल उइके मारपीट में विश्वास करते हैं..इसलिए मारपीट करने वाले दल में चले गए। भूपेश ने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि बस्तर से कोई विधायक भाजपा में नहीें जा रहा है।

संविधान में विश्वास

                   आरोप है कि आप राहुल गांधी की भी नहीं सुनते..छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आपकी मोनोपली चलती है। भूपेश ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की मोनोपली चलती है। कार्यकर्ताओं के अनुसार सब कुछ होता है। संविधान में मेरा विश्वास है…सभी काम कांग्रेस संविधान के अनुसार होगा। राहुल गांधी हमारे नेता हैं। उनके निर्देश का शत प्रतिशत पालन किया जाता है। भ्रम फैलाना भाजपाई दिमाग की फितरत है। भूपेश ने यह भी बताया कि दो तीन दिन के भीतर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

टिकट की शर्त नहीं

                   रूचिर गर्ग प्रदेश के सशक्त हस्ताक्षर रहे हैं। पत्रकार हमेशा तटस्थ रहता है। रूचिर गर्ग ने समझा की अब तटस्थ रहने का समय नहीं रहा। संविधान की रक्षा के लिए उन्होने संघर्ष शुरू किया है। हम चाहते हैं कि कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा बुद्धिजीवी लोग आएं। देश को बचाएं। रूचिर गर्ग ने राहुल गांधी से कहा है कि एक कार्यकर्ता होने के नाते देश को बचाने के लिए हरसंभव काम करूंगा। उन्होने टिकट की शर्त पर कांग्रेस में प्रवेश नहीं किया है।

भाजपा किसी भी स्तर पर जा सकती है

                        एक सवाल के जवाब में भुूपेश ने बताया कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी भी स्तर तक जा सकती है। लेकिन हमें अपने प्रदेश के पत्रकारों पर विश्वास है। उनके रहते भाजपा की दाल नहीं गलने वाली है।

 क्या आपकी शक्तियों को कम किया गया है..कोर कमेटी में सदस्यों की संख्या भी बढ़ गयी है। भूपेश ने कहा कि ऐसा कहीं नहीं है…ना तो मेरी मोनोपली थी..और ना ही मेरी मोनोपली संभव है। राहुल गांधी के निर्देश पर जरूरत के अनुसार कोर कमेटी की संख्या बढ़ी है…चुनाव के समय जिम्मेदारियां होती है। कार्यकर्ता मिलकर करते हैं।

जल्द होगा फैसला

                  तानाखार में कौन चुनाव ल़डेगा…और गोंडवाना और एकता परिषद से तालमेल में देरी क्यों। जबकि आप लोग कोटमी में एक ही मंच पर ते। भूपेश ने बताया कि उच्च स्तर पर गोंडवाना और एकता परिषद की गठबंधन की बात चल रही है। जल्द ही मामला सामने आ जाएगा। कोटमी में किसानों के जल जंगल जमीन को लेकर सभी लोग मंच पर आए। क्योंकि मामला मुख्य रूप से अादिवासियों से जुड़ा था। रही बात तानाखार की तो उसका भी निर्णय हो जाएगा।

पत्रकारों से मिली जानकारी

                 क्या करूणा शुक्ला राजनांदगांव से चुनाव लडेंगी..जबकि उन्होने चुनाव लड़ने से इंकार किया है। भूपेश ने बताया कि यह पत्रकारों के दिमाग की उपज है। करूणा शुक्ला ने चुनाव लड़ने से स्पष्ट इंकार किया है। आखिर कांग्रेस आदिवासियों की बहुत चिंता क्यों कर रही है…। सवाल के जवाब में भूपेश ने बताया कि पिछले 15 सालों में प्रदेश सरकार ने केवल आदिवासियों को लूटा है। उद्योगपतियों के लिए जल जंगल जमीन पर कब्जा किया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के साथ ही नहीं बल्कि सभी प्रताड़ित जनता के साथ है।

जोगी भाजपा हितैषी

जोगी बसपा गंठबंधन ने रैली में जबरदस्त भीड़ और ताकत का प्रदर्शन किया। इसका असर कांग्रेस पर कितना पड़ेगा। भूपेश ने बताया कि मायावती पांच साल में एक बार प्रदेश में आती हैं। जाहिर सी बात है भीड़ तो होगी ही। जोगी बसपा गठबंधन से जाहिर हो गया है कि जोगी भाजपा के कितने हितैषी हैं।

close