रजवाड़े होंगे सहकारी बैंक के चैयरमैन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20150907_125728बिलासपुर—आज नामांकन दाखिल करने के एक घंटे बाद जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के लिए योजनानुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। एक बार फिर संगठन पर देवेन्द्र खेमा भारी पड़ा। देवेन्द्र पाण्डेय के खास माने जाने वाले मुन्नालाल रजवाड़े को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। उपाध्यक्ष पद पर रामकमल सिंह और संतोषी बाई देवांगन को भी निर्विरोध जीत हासिल हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             चुनाव स्थल पर मीडिया को प्रवेश नहीं दिये जाने के बीच आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का चुनाव खत्म हुआ। चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए मुन्ना राम रजवाड़े और रामकमल सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए रामकमल सिंह और संतोषी बाई देवांगन ने नामांकन भरा।

           जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के चुनाव अधिकारी डी.आर.ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल दो नामांकन भरे गए थे । बाद में रामकमल सिंह ने अध्यक्ष पद की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया। चुनाव नहीं होने की स्थिति में मुन्नालाल रजवाड़े को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया है। ठाकुर ने बताया कि उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए केवल दो नामांकन सामने आए थे । रामकमल सिंह और संतोषी बाई देवांगन को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया है।

               डी.आर.ठाकुर ने बताया कि अपेक्स बैंक प्रतिनिधि और इफको प्रतिनिधि का भी चुनाव निर्विरोध हुआ है। अम्बिका प्रसाद तिवारी अपेक्स बैंक प्रतिनिधि और केजीराम यादव इफको प्रतिनिधि चुना गया हैं।

                 चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्व चेयरमैन देवेन्द्र पाण्डेय अपने समर्थकों के साथ बैंक परिसर में दिखाई दिए। चुनाव परिणाम घोषणा के बाद लोगों ने पाण्डेय के समर्थन में जमकर नारेजबाजी की। इस दौरान देवेन्द्र पाण्डेय काफी खुश नजर आए।

close