बिलासपुर—सिंधी पंचायत तिफरा में आज भारतीय जनता पार्टी पशिक्षण महाभियान को हेमचन्द यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा से रूबरू कराया।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
सिंधी पंचायत धर्मशाला तिफरा में आज दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी की पशिक्षण महाभियान कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधे संवाद भी किया। मंच से कार्यकर्ताओं से धरमलाल ने कहा कि हमें सशक्त राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को ना केवल पूरा करना है। बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रयास से राष्ट्र विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ भी रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आजादी के बाद सरकार की गलत नीतियों की मुखालफत करने की किसी नेता के पास साहस नहीं था। तात्कालीन उद्योग मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ना केवल विरोध किया बल्कि सरकार की कश्मीर नीति के खिळाफ जंग का एलान भी किया। उन्होंने जनसंघ की स्थापना के बाद एक-एक कर देश के लिए जुझारू कार्यकर्ताओं की फौज खड़ा किया। इसी फौज ने आग चलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।
धरम लाल कौशिक ने बताया कि साल 1952 के पहले लोकसभा चुनाव में जनसंघ के तीन बड़े नेता संसद तक पहुंचे। श्यामप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में घुसकर नेहरू और शेख अब्दुला की नीतियों का विरोध किया। यही जेल में जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मुखर्जी की शहादत के बाद तात्कालीन नेहरू सरकार को दो प्रधान,दो निशान और दो विधान के निर्णय को खत्म करना पड़ा।
कौशिक ने बताया कि साल 1980 में भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ। इसके पहले अटल बिहारी वाजपेयी जैसे बड़े नेता जनता सरकार में मंत्री भी रहे। पार्टी गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष भी बने। आज कार्यकर्ताओं के प्रयास से भारतीय जनता पार्टी ने ना केवल देश की सरकार को बनाया बल्कि देश के आधे राज्यों में भी सरकार बनाकर विकास की नई ईबारत भी लिखा है।
धरमलाल कौशिक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के समग्र विकास की चुनौतियां है। इन चुनौतिंयों को हमें मिलजुलकर सामना करना पड़ेगा। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने कहा कि समग्र भारत का तभी उत्थान होगा जब हम पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आत्मसात करेंगे। साथ ही हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इसके बारे में जन-जन तक जानकारी भी पहुचाएं।
कौशिक ने कार्यकर्ताओं की तारीफ के साथ प्रशिक्षण देते हुए कहा कि जब तक देश का एक-एक इंसान विकास की मुख्यधारा से नहीं जुडेगा तब तक प्रधानमंत्री मोदी का सपना पूरा नहीं होगा। विश्व समुदाय की हमसे उम्मीदें बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को बल देते हुए देश के एक-एक व्यक्ति को जागरूक करने की जरूरत है।