पढ़ाई में लगाएं ध्यान..समस्या हम करेंगे दूर..अमर

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG_20151010_124901 IMG_20151010_123858बिलासपुर— सीएमडी का अपना गौरवमय इतिहास है। छात्र नेता छोटे-मोटे कामों में अपनी ऊर्जा खर्च ना करें। उन्हें जनहित और राष्ट्रहित के बहुत काम करने हैं। अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। छात्रहित की समस्याओं को हमारे सामने लाएं..उन्हें हम दूर करेंगे। वे कुछ ऐसा करें कि सीएमडी ही नहीं बल्कि पूरा छात्र जगत उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए याद रखे। अमर अग्रवाल ने आज सीएमडी छात्र संगठन शपथ समारोह के एक भव्य कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों से यह बातें कहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               उद्योग एवं वाणिज्य, निकाय मंत्री अमर अग्रवाल आज सीएमडी कालेज में आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्रों का हौसला बुलंद किया। उन्होंने कहा छात्र नेतृत्व में बहुत शक्ति होती है। लेकिन शक्तिशाली नेतृत्व का सही दिशा होना बहुत जरूरी है। अमर अग्रवाल ने कहा छात्र नेता अपनी शक्ति और कुशल नेतृत्व का उपयोग भविष्य के सुन्दर निर्माण में लगाएं। इससे ना केवल छात्रों का बल्कि देश का कल्याण होगा।

               उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि सीएमडी कालेज का अपना गौरवमयी इतिहास है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस गौरवमयी इतिहास को छात्र नेता चार चांद लगाएंगे। छोटे बड़े काम में अपनी ऊर्जा ना खर्च करें। समस्या हमें बताएं हम दूर करेंगे। छात्र अपनी ज्यादा से ज्यादा शक्ति पठन पाठन में लगाएं जिससे देश और समाज का कल्याण होगा। अमर ने कहा मुझे खुशी है कि मात्र चालिस दिन में छात्र संगठन ने सीएमडी छात्रों की समस्याओं का निराकरण किया है। उन्होंने कहा कि वे जो भी समस्या सामने लाएंगे उसका निराकरण तुरंत किया जाएगा। बस वे लोग अपना काम ईमानदारी से करें।

IMG_20151010_123858                     छात्रों को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि छात्र संगठन चुनाव कराये जाने का मुख्य उद्देश्य नेतृत्व का विकास करना है। अमर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र माना जाता है। भारतीय लोकतंत्र की खुश्बू आज पूरी दुनियां में महक रही है।खुश्बू बरकरार रहे…इसकी जिम्मेदारी छात्र नेताओं के कंधे पर भी है। अमर अग्रवाल ने नव नियुक्त छात्र नेताओं को आशीर्वद देते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि सीएमडी कालेज छात्र संगठन अकादमिक गतिविधियों को बहुत ऊंचाई तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि विरोधियों की आलोचनाओं से उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। इसे चुनौती के रूप में लेकर वे अपना काम करते रहें। आपका काम ही विरोधियों के लिए जवाब होगा।

               कार्यक्रम को महापौर किशोर राय ने भी संबोधित किया। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के पहले ही सीएमडी छात्र नेताओं ने छात्रों की सारी समस्याओं को हल कर दिया है। भारतीय राजनीति के लिए यह सुखद संकेत हैं। मुझे भरोसा है संगठन इसी तरह अपना काम करता रहेगा।

                   नव निर्वाचित छात्र संगठन के पदाधिकारियों अध्यक्ष दीपक अग्रवाल,उपाध्यक्ष ऋषभ शुक्ला, सचिव जयसिंहानी, को प्राचार्य बी.के चक्रवर्ती ने शपथ दिलाया। कार्यक्रम में सह सचिव जतिन केशरी उपस्थित नहीं हो सके। शपथ ग्रहण के बाद छात्र संगठन के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल और उपाध्यक्ष-ऋषभ शुक्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

IMG_20151010_130651             कार्यक्रम में नव निर्वाचित छात्र संगठन पदाधिकारी और पूर्व छात्र संगठन समेत एबीव्हीपी के पदाधिकारियों ने मंत्री अमर अग्रवाल का फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया। इसके पहले मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल, महापौर किशोर राय, निगम सभापति अशोक विधानी समेत विशिष्ठ अतिथियों ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्जवलित कर आशीर्वाद लिया।

                       दीप प्रज्जवलन के बाद करीब घंटे भर फूल माला से अमर का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान स्वागत करने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को सीएमडी अधिशासी समिति के अध्यक्ष संजय दुबे ने भी संबोधित किया।

                 शपथ ग्रहण कार्यक्रम का विरोध कर रहे एनएसयूआई के मंसूबों को पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया। काली पट्टी बांधकर विरोध करने पहुंचे एनएसयूआई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कोनी थाना भेज दिया।

close