रेलवे क्षेत्र में खुलेगा कांग्रेस कार्यालय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—रेलवे परिक्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए शहर कांग्रेस ने रेलवे परिक्षेत्र ईकाई का गठन करने का फैसला लिया है। मालूम हो कि एक दशक पूर्व रेलवे क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा हुआ करता था। पिछले दस साल में कांग्रेस पार्टी को रेलवे परिक्षेत्र में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र में खोए हुए जनाधार को पाने के लिए अलग से रेलवे क्षेत्र के लिए ईकाई का गठन किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रस के नेता तपन चटर्जी, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ्फार और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव को रेलवे कांग्रेस ईकाई का संरक्षक बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव रामशरण यादव को संयोजक बनाया गया है। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर अध्यक्ष रहेंगे।

           रेलवे परिक्षेत्र कार्यकारिणी में क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को भी शामिल किया जाएगा। कांग्रेस नेता राम शरण यादव ने बताया कि रेलवे परिक्षेत्र में ईकाई गठन करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढेगा। बैठक के बाद जिम्मेदार लोगों को रेलवे क्षेत्र के वार्डों की कार्यकारिणी गठन करने का आदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही वार्डवार कांग्रस कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर वार्डों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

                   राम शरण यादव ने बताया कि एक दशक पूर्व रेलवे परिक्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार हुआ करता था। लेकिन समय के साथ क्षेत्र में ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते वहां कांग्रेस कुछ कमजोर हुई है। लेकिन कार्रयकारिणी गठन के बाद स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ता मिलेंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यादव ने बताया कि रेलवे परिक्षेत्र में जल्द ही कांग्रेस का कार्यालय भी खोला जाएगा। समय समय पर स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र के विकास के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।

Share This Article
close