जोगी की बहू बसपा से मैदान में…अकलतरा विधानसभा से लडेंगी चुनाव…ओपी देंगे नवागढ़ से चुनौती

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

रायपुर— बहुजन समाज पार्टी ने अपने कोटे की दूसरी सूची जारी कर दिया है। चौकाने वाली बात लेकिन जिस तरह का कयास लगाया जा रहा था कि अजीत जोगी की बहू बसपा के कोटे से चुनाव लड़ेंगी। सही साबित हुआ। बसपा ने 12 लोगो की दूसरी सूची में अकलतरा से ऋचा जोगी को मैदान में उतारा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष  वाजपेयी ने कुल 12 लोगों के नाम का एलान किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बहुजन समाज पार्टी ने दूसरी सूची जारी कर दिया है। अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी बसपा की तरफ से अकलतरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगी। जारी सूची के अनुसार नवागढ़ से ओ.पी.वाजपेयी,जैजेपुर से केशव प्रसाद चन्द्रा,बिलाईगढ़ से श्याम टंडन,कसडोल से रामेश्वर कैवर्त्य,सारंगढ़ से अरविन्द खटकर चुनाव मैदान में होंगे।

            इसी तरह जनता कांग्रेस प्रमुख अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी अकलतरा से मैदान में होंगीष चन्द्रपुर से गीतांजली पटेल,कुरूद से कन्हैया साहू,रायपुर पश्चिम से भोजराम गौरखेड़े,पंडरिया से चैतराम राज,सरायपाली से छबिलाल रात्रे और भिलाई नगर से दीनानाथ प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। बहरहाल गंठबंधन में बसपा की तीसरी सूची जल्द ही सामने आने वाली है।

close