अटल ने कहा…राजीव गांधी को संचार क्रांति का श्रेय…पंचायती राज का दिया तोहफा..देश भारत रत्न को हमेशा रखेगा याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस  नेताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री को नम आखों से याद किया। कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत और देश के लिए दिए योगदान पर प्रकाश डाला। श्रद्धासुमन भेंट कर पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

       राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गाॅधी की देन है की आज देश का लोकतंत्र मजबूत है । उन्होंने न केवल पंचायती राज अधिनियम बना कर जिला पंचायतों, जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों को संवैधानिक अधिकार दिला। बल्कि पंचायती राज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया।

                     अटल ने कहा कि महिलाओं के लिए सीट आरक्षित किया। देश में संचार क्रांति लाने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। जिसका लाभ आज समूचा देश  उठा रहा है। लोकतंत्र ने युवाओं पर विश्वास करते हुए उन्होंने 18 वर्ष का मताधिकार लागू किया । निश्चित रूप से एक क्रांतिकारी कदम था। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि उन लोगो की निन्दा करते हैं जिन्होने पार्टी और नेता को चुनाव प्रचार के दौरान बदनाम करने की कुटिल प्रयास किया।

             अटल ने कहा कि देश राजीव गाॅंधी को कभी भुला नहीं सकता। मैं  कांग्रेस पार्टी की ओर से आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूॅं। अटल श्रीवास्तव ने राजीव गाॅधी चैक पहुॅच कर राजीव गाॅुधी की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों के साथ अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान शिवा मिश्रा,अभय नारायण राय,शेख नजरूद्दीन समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को श्रद्धा के साथ याद किया।

close