अटल विकास यात्रा : CM डॉ रमन की आमसभा 24 को कोटमी में,132 करोड़ के विकास की देंगे सौगात

Shri Mi
2 Min Read

संचार क्रांति योजना ,महिला सशक्तिकरण,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,राज्य सरकार,बिलासपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 24 सितंबर को पेंड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोटमी में अटल विकास यात्रा के तहत शासकीय उच्चतर माध्यिमिक विद्यालय मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 24 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे कोटमी पहुंचेंगे। कोटमी पहुंचकर डॉ सिंह 131.68 करोड़ के 49 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 319 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत सामग्री वितरण भी करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिहं कुल 113 करोड़ 44 लाख के 26 कार्यों का भूमिपूजन एवं 18 करोड़ 24 लाख के 23 कार्यों लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने भूमिपूजन में प्रमुख रूप से 54.26 करोड़ की लागत से 13 किलोमीटर लंबे पेंड्रा बाइपास मार्ग, 36.03 करोड़ की लागत से 13 किलोमीटर लंबे सिवनी से मरवाही मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, 11.56 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर लंबे बसंतपुर से भांडी मार्ग सड़क का उन्नयन एवं चौड़ीकरण, 7.07 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत परासी में एनीकट और 87 लाख की लागत से शासकीय उद्यानिकी नर्सरी लालपुर में अहाता निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा लोकार्पण किये जाने वाले प्रमुख कार्यों में 6.55 करोड़ की लागत से सोन नदी पर दानिकुंडी से देवरीडांड मार्क पर पुल निर्माण, 2.76 करोड़ की लागत से सोखनदी पर मेदुका दर्री से गम्मा टोला मार्ग पर पुल निर्माण, 2.56 करोड़ की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिवनी मरवाही, 2.12 करोड़ की लागत से बस्ती व्यपर्तन मार्ग गौरेला और 45 लाख की लागत से तिलोरा पेंड्रा में बरमूडा स्टॉपडेम निर्माण कार्य शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close