अधिकारी-कर्मचारी बिना परमिशन नहीं छोड़ेंगे हेडक्वार्टर,कलेक्टर ने कहा-समय पर हो शिकायतों का निराकरण

Shri Mi
2 Min Read
बिलासपुर-कलेक्टर पी.दयानंद ने मंगलवार को कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष मंथन में आयोजित समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की विकास यात्रा विकासखण्ड मुख्यालय मस्तूरी में 31 मई को प्रस्तावित है।अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय पर रहे। बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाये। उन्होंने प्रस्तावित विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री  द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। संबंधित विभागों को अपने-अपने विभागों के स्वीकृत निर्माण कार्यो और पूर्ण हुए निर्माण कार्यो की जानकारी समय सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने समय सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागों को प्राप्त पत्रों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। कोई भी पत्र लंबित न रहने पाये इस पर विशेष ध्यान रखा जाए।बैठक में उन्होंने भू-अभिलेख, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, मनरेगा, आरईएस, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर ने रोजगार गारंटी योजना के तहत मनरेगा से कराये जाने वाले कार्यो की जानकारी ग्राम पंचायतों में मुनादी लगाकर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किए जाएगें। इसके लिए फलदार पौधों की नर्सरी तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close