अनिल टाह ने कहा…बहनों के प्यार का ऋणि हूं….जोगी सरकार बनते ही आएगी खुशहाली की बयार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी अनिल टाह ने क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया। टाह की सूनी कलाइयों में बहनों ने रक्षासूत्र बांधा। अनिल टाह ने मुंह बोली बहनों के सामने रक्षा का संकल्प लिया।
                                                                         अनिल टाह ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया। कुर्मी छात्रावास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ों की संख्या में बहनों ने अनिल टाह को राखी बांधी। अनिल टाह ने भी रक्षासूत्र बंधवान के बाद बहनों के सुख दुख में शामिल होने का संकल्प लिया। साथ ही मुंह बोली बहनों को जीवन में प्रगति का आशीर्वाद दिया।
                   कार्यक्रम के बाद अनिल टाह ने कहा कि बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर मुझे संरक्षक के काबिल समझा । मुझे अपने बहनों पर गर्व है। मेरी जिम्मेदारी बनती है कि बहनों की कसौटी पर खरा उतरूं।
           अनिल टाह ने बताया कि भाजपा शासन काल में माताओं, बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है। उनके हितों को लेकर अंतिम सांस तक संघर्ष करूंगा। कार्यक्रम में मौजूद सभी बहनों ने नवम्बर के चुनाव में ‘‘हल चलाता किसान’’ छाप में वोट डालकर अनिल टाह को जिताने का संकल्प लिया। अनिल टाह ने भी कहा कि अजीत जोगी की सरकार बनते ही प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली बयार चलेगी।
Share This Article
close