बिलासपुर– 9 जुलाई सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम कई मायनो में अनोखा साबित हुआ। लोग जनदर्शन में तो आए शिकायत लेकर…लेकिन लौटे हाथ में पौधे लेकर। कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नही लौटा। कलेक्टर पी.दयानन्द के निर्देश पर अधिकारियों ने सभी को एक एक कर पौधे दिए। लोगों से आश्वासन भी लिया कि पौधे ना केवल लगाएंगे। बल्कि उसकी सेवा घर के बच्चों की तरह करेंगे।
सोमवार को हमेशा की तरह जनदर्शन हुआ। जनदर्शन में विभाग के कई आलाधिकारी भी शामिल हुए। हमेंशा की तरह लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मातहतों को फोनकर शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द करने को कहा। पेचीदा मामलों के आवेदन को अपने पास रख निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग हमेशा की तरह बाहर निकलने वालों को कलेक्टर के निर्देशानुसार पर्यावरण को बचाने एक एक पौधा भेंट किया गया। लोगों ने जिला प्रशासन के तोहफे को खुशी खुशी स्वीकार भी किया।
कलेक्टर पी.दयानन्द के निर्देशानुसार अधिकारियों ने लोगों को पौधा भेंटकर कहा कि एक न एक दिन पौधों को जरूर देखने का अवसर मिलेगा। पौधा वितरण के दौरान अधिकारियों ने सभी से आश्वासन लिया कि पौधा रोपे जाने के बाद उनकी सेवा परिवार के नन्हें सदस्यों की तरह किया जाे। क्योंकि पेड़ बनने के बाद यही पौधे हमें जीवन देंगे।
जनदर्शन में पहुंचे लोगों को बताया गया कि रोपे गए पौधे पेड़ बनकर पीढियों को सुख देंगे। भविष्य में आने वाली सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से बचाएंगे भी।