अपहरण और बलात्कार का आरोपी थाने से फरार, एएसआई समेत छह कांस्टेबल सस्पेंड

Shri Mi
2 Min Read

सूरजपुर। जिले में अपहरण और बलात्कार का आरोपी थाने से फरार हो गया है।पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि सोमवार की शाम पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में रामनगर गांव निवासी सूरज विश्वकर्मा (18) को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को थाने में रखा गया था। आज आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाना था।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी तड़के लगभग पांच बजे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने से फरार हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवक की निगरानी के लिए छह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी की निगरानी में तैनात पुलिसकर्मी सो गए थे।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक शोभित पैकरा, हवलदार विष्णु देव, आरक्षक भीमेश आर्मो, आरक्षक अनीश तिवारी, आरक्षक बृजलाल सिंह और आरक्षक मदन भगत को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिये है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close