कोरोना प्रभावित मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव..किया गया डिस्चार्ज..ट्विट कर CM ने जताई खुशी

BHASKAR MISHRA
पुलिस अकादमी चंदखुरी, दीक्षांत समारोह, 29 सितम्बर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य अतिथि

बिलासपुर—कुछ दिनों पहले बिलासपुर से कोरोना मरीज़ के रुप में चिन्हांकित और उपचार के लिए भर्ती मरीज़ को कोरोना संक्रमण प्रभावित होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला मरीज का अंतिम टेस्ट नेगेटिव पाया गया है।मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार महिला को प्रबंधन ने डिस्चार्ज भी कर दिया है। खबर के बाद  मुख्यमंत्री ने ट्विट कर खुशी जाहिर की है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    अंतिम रिपोर्ट के अनुसार महिला अब स्वस्थ्य हो गयी है।प्रबंधन ने महिला को डिस्चार्ज भी कर दिया है। खबर मिलने के बाद सीएम ने महिला समेत स्वास्थ्य टीम को बधाई दी है। बताते चलें कि प्रदेश में  आज एक साथ तीन खुश खबरी की रिपोर्ट है। प्रदेश में अब तक 9 संक्रमित मरीजों में से तीन को ठीक कर लिया गया है। सीएम ने सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर बधाई दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने भी तीन मरीजों के ठीक होने पर खुशी जाहिर की है।

 

TAGGED:
close