Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

अब अंडरग्राउंड पाइप लाइन से होगी,डीजल-पेट्रोल की सप्लाई

13DFD1B0F8B4A6A6F3B0779682EB5D81रायपुर।डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अगले छह महीने के भीतर छत्तीसगढ़ के सभी पारों-टोलों और मुहल्लों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो जाएगा। हर घर में बिजली पहुंचाई जाएगी।मुख्यमंत्री प्रदेश के गोपालपुर (जिला कोरबा) में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम,  प्राकृतिक गैस और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ कोरबा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास किया।डॉ. सिंह और श्री प्रधान ने केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना के तहत पारादीप-रायपुर-रांची पेट्रोलियम पाइपलाइन, रायपुर और कोरबा के लिए ऑयल टर्मिनल और ओड़िशा के झारसुगुड़ा तथा संवर्धित जटनी ऑयल टर्मिनल सहित झारखण्ड के लिए रांची में निर्मित ऑयल टर्मिनल का भी लोकार्पण किया। पारादीप से रायपुर होते हुए रांची तक एक हजार 073 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन के द्वारा डीजल, पेट्रोल की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Join WhatsApp Group Join Now

                          पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने कहा हम सबकी दिन-प्रतिदिन की जिन्दगी में डीजल, पेट्रोल और केरोसिन जरूरत की वस्तु बन गई है। प्रधान ने कहा-केन्द्र और राज्य सरकारें मिलकर देश में सड़क, रेल और हवाई यातायात कनेक्टिविटी बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में अब भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राज्यों के लिए पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति का नेटवर्क भी विकसित किया जा रहा है।

                       यह इन पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन का सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद और पर्यावरण हितैषी माध्यम होगा। लोगों को आसानी से पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तकनीक से पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में खर्च भी कम आएगा।

                        डॉ. रमन सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन कोरबा जिले के निवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। भूमिगत पाईप लाईन के जरिये पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कोरबा जिले से होने लगेगी। इससे कोरबा जिले के आस-पास के छह-सात जिलों को इसका लाभ मिलेगा। पहले रेल एवं सड़क परिवहन के जरिये पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति की जाती थी। भूमिगत पाईप लाईन के जरिये अब बिना किसी बाधा के इसकी आपूर्ति की जा सकेगी।

                     धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा-ओड़िशा के पाराद्वीप में दो साल पहले अत्याधुनिक रिफायनरी का लोकार्पण हुआ था। इंडियन आयल कार्पोरेशन द्वारा यूएसए से सस्ते दामों में कच्चा तेल आयात कर तेल शोधक संयंत्र के जरिये पेट्रोल और डीजल का निर्माण किया जाता है।

close