अब इस जिले में दोबारा से लॉकडाउन का आदेश जारी,जानिये कब से कब तक रहेगा लॉकडाउन

Chief Editor
2 Min Read

मुंगेली।छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच जिले में दोबारा लॉकडाउन होने जा रहा है। लॉकडाउन  को लेकर इस बाबत कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। अब मुंगेली 25 सितंबर से 30 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले मुंगेली में 17 सितंबर से एक सप्ताह के लिए यानि 23 सितंबर तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था। लेकिन अब कल यानि 24 सितंबर को एक दिन के लिए बाजार खुलेगा और फिर 25 सितंबर की रात 12 बजे से मुंगेली लॉकडाउन हो जायेगा, 30 सितंबर की रात 12 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी चीजों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जायेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुंगेली कलेक्टर पीसी एल्मा ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में कोरोना से बढ़े संक्रमण के मद्देनजर बचाव व आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण के लिए जिलेवासियों की मांग पर 25 सितंबर से 30 सितंबर के रात 12 बजे तक नगरीय क्षेत्र को टोटली लॉकडाउन किया जा रहा है। कलेक्टर के इस आदेश के बाद जिले सभी सरकारी कार्यालयों, अर्धशासकीय व अशासकीय कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जायेगा। हालांकि कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। वहीं नगरीय क्षेत्र में बस, टैक्सी, आटो, ई रिक्शा को भी बंद कर दिया गया है, सिर्फ आपात स्थिति में ही वाहन को चलाने की इजाजत होगी।

close