अब तो पुनिया का दोहरा चरित्र सामने आ गया,अमर अग्रवाल ने कहा-पार्षदों के सामने जोड़ रहे हाथ

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।पूर्व निकाय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया पर दोहरा चरित्र होने का आरोप लगाया है।  अमर अग्रवाल ने कहा एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता राजस्थान सरकार को अस्थिर करने के साथ विधायक तोड़फोड़ का आरोप लगा रहे हैं  वही कांग्रेस नेता  गौरेला पार्षदों के सामने हाथ जोड़कर पार्टी में प्रवेश की बात कर रहे हैं। दोहरे चरित्र को देखकर हंसी आती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

      छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व निकाय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने आज कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पी एल पुनिया पर निशाना साधा है। अमर अग्रवाल ने पीएल पुनिया पर दोहरे चरित्र होने का आरोप लगाया है।

   अमर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कहा राजस्थान कांग्रेस सरकार को लेकर एक समाचार पढ़ा था जिसमे पुनिया ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस की राजस्थान सरकार को भाजपा कमजोर करने विधायको को तोड़ रही है। खबर पढ़कर हंसी आती है और  जब देखता हूं कि वही पुनिया गौरेला के पार्षदों के सामने  हाथ जोड़कर कांग्रेस में प्रवेश करने की मिन्नत कर रहे है। इससे पीएल पुनिया और कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।

close