अब पुलिस की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड के ये निर्देशक,11 होटल उपलब्ध कराये

Chief Editor
1 Min Read

मुंबई(एंटर्टेंमेंट डेस्क)-बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद के लिये 11 होटल उपलब्ध कराए हैं।कोरोना वायरस की इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं और अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने मुंबई में पुलिस के लिए 11 होटल उपलब्ध कराए हैं। मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को इसके लिये धन्यवाद भी दिया है।गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने पुलिस की मदद करने की कोशिश की है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

इससे पूर्व भी लॉकडाउन के शुरू होने के तुरंत बाद ही उन्होंने शहर भर में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस अधिकारियों के लिए आठ होटलों में चाय-नाश्ता और डिनर के साथ आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने का भी बंदोबस्त किया था।

close