Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

अब पुल ढहा तो ठेकेदार सहित नपेगा PWD का पूरा अमला

6F619F366C1EECFC47B3F5659D74A798रायपुर।लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रगति की समीक्षा की।राज्य में वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत सात हजार 318 करोड़ रूपए के 28 सड़क मार्ग निर्माणाधीन है। जिनकी कुल लम्बाई एक हजार 225 किलोमीटर है।मूणत ने इन रास्तो में स्वीकृत पुल-पुलिया को भी सड़क मार्ग के निर्माण के साथ-साथ ही पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि सड़क निर्माण के पूर्ण होते ही उनमें आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Join WhatsApp Group Join Now

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                          मूणत ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि निर्माण के 30 साल के अन्दर किसी भी पुल के ढह जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इनमें विभागीय अधिकारियोें के अन्तर्गत उपयंत्री से लेकर कार्यपालन अभियंता तक जिम्मेदार होंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सड़क मार्ग के निर्माण का सत्यापन उपरांत ही पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदाय करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

                     पीडब्लूडी मंत्री ने बैठक में सभी निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों को विशेष गति देते हुए गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के जगदलपुर से धनपूंजी, दर्रीघाट से बनारी, बनारी से मसनियाकला और मसनियाकला से रेंगालपाली तक मार्ग के निर्माण को आगामी माह जून तक हर हाल में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

                     इसी तरह कटघोरा से शिवनगर, शिवनगर से अम्बिकापुर और रायगढ़-सारंगढ़-सराईपाली मार्ग के निर्माण को भी विशेष गति देते हुए आगामी जून माह तक पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा बेड़मा से दहीकोंगा, दहीकोंगा से जगदलपुर मार्ग को चालू वर्ष के माह दिसम्बर और भोपालपट्टनम-बीजापुर-जगदलपुर मार्ग को आगामी माह जनवरी तक गति के साथ पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

                    इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सचिव सुबोध सिंह, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी अनिल राय, प्रमुख अभियंता डी.के. प्रधान, मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) के.के. पिपरी सहित विभागीय अधिकारी और ठेकेदार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close
Share to...