Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

अमरकंटक जाने के लिए रायपुर पहुँचे राष्ट्रपति का स्वागत

IMG_20171111_113623रायपुर।राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द कुछ देर के लिए शनिवार सुबह रायपुर पहुचे।राष्ट्रपति के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साथ थे।यहाँ से राष्ट्रपति अमरकंटक के आईजीएनटीयू हेलीपैड जाएंगे,जहां से वे नर्मदा मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे।राष्ट्रपति नर्मदा मंदिर में दर्शन के बाद इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे जहां पर वह द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। राष्ट्रपति शनिवार दोपहर को 2.15 बजे अमरकंटक से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वह नई दिल्ली लौट जाऐंगे।

Join WhatsApp Group Join Now

      गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश के दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भोपाल में थे। रामनाथ कोविंद भोपाल में होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। राष्ट्रपति कोविंद सबसे पहले लाल परेड मैदान पहुंचकर सद्गुरु कबीर प्रकटोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए फिर के तय कार्यक्रम के मुताबिक, जीटीबी कॉम्पलेक्स पहुंचकर रानी झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close