अमर ने कहा विकास की हुई जीत…शहीदों को दी श्रद्धांजली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

AMAR_CVRUबिलासपुर—भाजपा की विधानसभा में भारी जीत से उत्साहित प्रदेश के निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने देशवासियों को बधाई दी है। नगरीय निकाय वाणिज्य कर मंत्री ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी है।

               अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। लगातार मेहनत करते हुए विकास को नई दिशा दे रहे हैं। सबका साथ सबका और सबक विकास के साथ प्रधानमंत्री ने देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं और महिलाओं को विश्वास हासिल किया है। समाज के सभी वर्गो के हितसंवर्धन की दिशा में जनकल्याणकारी काम कर रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर देश में विकास की गंगा बहा रहे हैं।

     अमर ने कहा कि विकास का परिणाम है कि, पांच राज्यों के विधानसमभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। जनता समझ चुकी है कि, देश का केवल प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। पांच राज्यों के परिणाम से जाहिर हो चुका है कि देश की जनता ने जातिवाद, समाजवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर मतदान किया है। देश की भोली भाली जनता समझ चुकी है कि देश का विकास जाति से कहीं उपर ऊठकर काम करने से होगा।

जवानों को श्रद्धांजली..

              निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के सुकमा भेज्जी इलाके में नक्सली ब्लास्ट और फायरिंग में सीआरपीएफ के 12 जवानों के शहीद होने पर गहरा दुःख जताया है। अग्रवाल ने कहा कि, प्रदेश के लिए नासूर बन चुके नक्सलियों को खत्म करने प्रदेश की रमन सरकार लगातार काम कर रही है। हताश और निराश हो चुके नक्सलियों ने कायरतापूर्ण हरकत कर अपनी मानवता को शर्मसार किया है। घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।

एल्डरमेन प्रवीण दुबे और मकबूल अली ने दी बधाई

                भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की है। भाजपा नेता एल्डरमेन प्रवीण दुबे और मकबूल अली ने कहा कि, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है।

                  जनता ने नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के आह्वान पर जनता ने जातिवाद, भाई भतीजावाद से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट दिया है। प्रदेश की जनता भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी  मिशन सबका साथ सबका विकास पर पूर्ण विश्वास व्यक्त कर भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है।

close