अमर ने कहा…शहर की शांत फिजां बिगाड़ने वालों से सावधान…बेटा,पत्नी और बहुओं ने मांगा जनता से आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी अमर अग्रवाल समेत मंत्री पुत्र आदित्य, धर्मपत्नी शशि और छोटे भाई की पत्नियों ने वार्ड भ्रमण कर जनता से समर्थन मांगा है। भ्रमण के दौरान निकाय मंत्री ने कहा कि सुनियोजित तरीके से बिलासपुर की शांत फिजां को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा। शहर के लोग भी ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।प्रचार प्रसार के दौरान अमर अग्रवाल की पत्नी शशि अग्रवाल और उनकी तीन देवरानियों के साथ अमर की बहन शारदा गोयनका ने वोट मांगा है।
                अमर अग्रवाल ने रविवार को अरपापार सरकण्डा क्षेत्र का भ्रमण किया। मतदाताओं से पाचवी बार विश्वास मांगा। उन्होने कहा कि शहर को एक पूर्ण विकसित महानगर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। अमर ने जनता से सीधा संवाद कर बताया कि शहर की शांत आबोहवा को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है। जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। समूचे देश के साथ बिलासपुर शहर भी कांग्रेस

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुक्त छत्तीसगढ़ बनने की दिशा में अग्रसर है।

पूजा अर्चना के बाद जनता से संवाद
                        आदित्य अग्रवाल ने टिकरापारा गुजराती मोहल्ला हेमू नगर पहुंचकर पिता के लिए वोट मांगा। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान गुजराती समाज जलाराम मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। सिंधी समाज,यादव मोहल्ला ,जगमाल ब्लाक व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से  संपर्क किया। तोरवा वार्ड, गुरुनानक चौक में आदित्य का भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। युवाओं के बीच आदित्य ने कहा झूठे वादों, छल प्रपंच और लुभावने सपने दिखाने से जनता का समर्थन नहीं मिलता। आज का दौर संभ्रांत और शिक्षित,मर्यादित आचरण का पक्षधर है। भाजपा ने सड़के बनाई,बिजली दी, रोजगार दिया ,शिक्षा दी, सड़के बनवाई,कारखाने खोले। पिता अमर अग्रवाल ने विकास कार्यों की सतत श्रृंखला शहर के लोगों के लिए शुरू की है। अभियान को अंंजाम तक पहुंचाने के लिए 20 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाये जाने के लिए मतदान जरूरी है।
पत्नी ने पति के लिए बहुंओं ने जेठ के लिए मांगा आशीर्वाद
             अमर अग्रवाल के समर्थन में पत्नी शशि अमर अग्रवाल और देवरानियों ने विद्यानगर, विनोबानगर, क्रांति नगर, रानी लक्ष्मी बाईनगर, वैशाली नगर, डीपूपारा, संजय गांधी नगर, प्रियदर्शनी नगर के लोगों से आशीर्वाद मांगा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान शशि अग्रवाल समेत सरिता सजन अग्रवाल, वंदना बजरंग अग्रवाल, मंजू मनोज अग्रवाल ने जनता संवाद कर अमर अग्रवाल को आशीर्वाद देने की मांग की। शशि अग्रवाल ने कहा कि हाऊसवाइफ होने के नाते  गृहणियों के दर्द से वाकिफ हूं। मोदी  सरकार ने महिलाओं, बेटी और बहनों के लिए बहुत कुछ किया है। डॉ.रमन सरकार ने  बेटियों के लिए कई योजनाएं चालू की है। जिसका फायदा भी मिल रहा है। अमर अग्रवाल की बड़ी बहन शारदा गोयनका  ने कहा 2022 तक प्रधानमंत्री  आवास योजना से हर देशवासी का अपना घर बनाने का सपना साकार हो जाएगा।
close