अमानक धान बेचने की कोशिश,कोचिया को भेज दिया जेल

Shri Mi
2 Min Read

जगदलपुर।कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली के निर्देश पर जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा अवैध धान के विक्रय और परिवहन पर सत्त निगरानी रखी जा रही है।इसी कड़ी में जगदलपुर तहसील के नानगुर धान खरीदी केन्द्र में अमानक धान बेचने की कोशिश करने पर कोचिया नानगुर निवासी मूलचंद सेठिया का 40 क्विंटल अमानक धान जप्त कर लिया गया है। इसके साथ ही मूलचंद सेठिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। श्री सेठिया द्वारा नया और पुराने धान को मिक्स कर खरीदी केन्द्र में बेचने की कोशिश की जा रही थी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

डिप्टी कलेक्टर माधुरी सोम और नायब तहसीलदार संतोष कुमार धुर्वे द्वारा 12 दिसम्बर को जगदलपुर तहसील के नानगुर धान केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। केन्द्र में श्री सेठिया द्वारा दो ट्रिप में 40 क्विंटल नया और पुराना मिक्स धान खरीदी केन्द्र में लाकर डम्प किया गया था।

श्री सेठिया को कुल 80 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया था, जिसकी तौल 13 दिसम्बर को होना था, लेकिन इनके द्वारा 12 दिसम्बर को ही केन्द्र में बिना अनुमति के अमानक धान डम्प कर दिया गया था। इसके पहले भी श्री मूलचंद सेठिया से दो बार अमानक धान जप्त किया जा चुका है। अमानक धान को जप्त कर प्रकरण की कार्रवाई पूरी होने तक नानगुर समिति के लेखापाल तरूण सेठिया को सुपुर्द किया गया है।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी जगदलपुर जी.आर. मरकाम ने डिप्टी कलेक्टर माधुरी सोम के प्रतिवेदन के आधार पर अमानक धान बेचने की कोशिश करने पर मूलचंद सेठिया को जेल भेज दिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close