Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

अरपा एक्वा प्लांट से 8 जुआरी पकड़ाए..1 लाख रूपए से अधिक जब्त..थाना पहुंचे रसूखदार

IMG-20170813-WA0031बिलासपुर—स्पेशल पुलिस टीम ने दोपहर बाद सरकंडा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 8 जुआरियों के साथ एक लाख से अधिक रूपए पकड़ा है। सभी आरोपी शहर के रसूखदार व्यापारियों के रिश्तेदार और परिजन हैं। मुखबिर की सूचना पर आईपीएस शलभ सिन्हा और उनकी टीम ने साइंस कालेज हास्टल के सामने स्थित अरपा एक्वा संस्थान के कार्यालय में कार्रवाई की है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join WhatsApp Group Join Now

                     आईपीएस शलभ सिन्हा और स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरकंडा थाना क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। स्पेशल टीम ने आठ लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जुआ खेलने वालों में एक नेता की भी गिरफ्तारी हुई है। पकड़े जाने के बाद जुआरियों ने पुलिस टीम से छोड़े जाने की गुजारिश की। जुआरियों ने बताया कि वे लोग शहर के रसूखदार और संभ्रांत व्यापारियों के घर से हैं। मजेदार बात है कि जुआ खेलने वालों में ज्यादातर लोग सफेद कपड़े में नजर आए।

                                                        शलभ सिन्हा के अनुसार मुखबिर से जानकारी मिली कि साइंस कालेज हास्टल के सामने नाग नागिन तालाब के बगल से अरपा एक्वा कम्पनी के कार्यालय में जुआरियों का मजमा लगा है। जानकारी पुख्ता होने पर दोपहर बाद स्पेशल टीम ने बंद कार्यालय में दबिश दी। आठ लोगों को मौके पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। मौके से बावन बत्ती समेत एक लाख पन्द्रह हजार रूपए नगद बरामद किय गए हैं। सभी लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

                शलभ सिन्हा ने बताया कि जल्द ही जुआरियों का नाम भी पत्रकारों तक पहुंचा दिया जाएगा।दो  खेल रहे हैं।

close
Share to...