Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

अरपा किनारे लगी जन विधानसभा,कांग्रेसियों ने खोली भाजपा की पोल

_20170806_194655बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस के तय कार्यक्रम के अनुसार बिलासपुर जिला कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधान सभा के मानसून सत्र का सत्रावसान किये जाने के विरोध में रविवार को रिवर व्यू में शाम पांच बजे जन विधानसभा का आयोजन किया।जिसमें विधानसभा की तर्ज़ पर अध्यक्षीय आसन्दी समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठक व्यवस्था की गई थी।

Join WhatsApp Group Join Now

                            सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत सारे मंत्रियो के मुखौटे लगा कर कांग्रेस जन बैठे थे।वहीं विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष सहित विधायको की भूमिका में पदाधिकारी बैठे।इस जन विधानसभा में विपक्ष की ओर से कई सवाल दागे गए जिनका सत्ता पक्ष की ओर से जवाब भी आता रहा।

For Latest News Updates Download CGWALL Android Mobile App
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                           विधानसभा की तरह ही दोनों ओर से नारेबाज़ी और हंगामा भी हुआ।इसके अलावा प्रमुख मुद्दे जिनमे पनामा पेपर्स लीक,अगस्टा घोटाला ,धान बोनस,किसानो की आत्महत्या,नसबन्दी कांड,सीवरेज,कृषि मंत्री का जमीन घोटाला, राशन दुकान कांड,शहर का लॉ एंड आर्डर,परीक्षा परिणाम घोटाला,फ़र्ज़ी आदिवासी जाति प्रमाण पत्र पर चर्चा भी होती रही।

                       प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ,ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मानसून सत्र को छोड़कर भागने वाले भाजपा सरकार की पोल खोलने के लिए यह आयोजन किया गया,जो सफल रहा।

                                विधान सभा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री और मंत्रियो की भूमिका में नरेंद्र बोलर,शिव मिश्रा, अटल श्रीवास्तव,राम शरण यादव,महेश दुबे, अमर बजाज,जसबीर गुम्बर,अरविंद शुक्ला,अफ़रोज़ बेगम,नेता प्रतिपक्ष,उप नेता और विपक्षी विधायक की भूमिका में चंद्र प्रकाश बाजपाई,विजय केशरवानी,तैय्यब हुसैन, दीपांशु श्रीवास्तव,विक्की आहूजा,शैलेन्द्र जायसवाल,अजय यादव राकेश सिंह,सुनील शुक्ल,पंकज सिंह,सीमा पांडेय,पुष्पा दुबे,बबिता दुबे,अपूर्व,प्रमोद नायक,राकेश हंस,सुभाष,ठाकुर,रामचन्द्र धुरी उमेश ।मौर्य,पीनल उपवेजा,स्वप्निल शुक्ला,महेंद्र बोलर ,महेंद्र गंगोत्री,भवेंद्र गंगोत्री,जावेद मेमन,टीकम सिंह,मुगल अमीन,सौरभ दुबे,अभय ताह,अंकुर तिवारी,किशोर तिवारी,आदि ने भूमिका निभाई।

                         कार्यक्रम के अंत मे राहुल गांधी के ऊपर हुए हमले के विरोध में भाजपा की गुजरात सरकार का पुतला जलाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल एवम आम जन मौजूद थे।

close
Share to...