आईजी ने किया तोरवा थाने का उदघाटन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

13882293_274022956305099_8588911246960108654_nबिलासपुर—- बिलासपुर रेंज महानिरीक्षक विवेकानन्द सिन्हा ने आज तोरवा थाना भवन का उद्धाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के सभी थाना प्रभारियों के साथ आला पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। दो दिन पहले ही तोरवा थाने की पुरानी बिल्ड़िंग के सामने का छज्जा गिर गया था। लोगों की असुविधाओं को द्यान में रखते हुए आज आईजी विवेकानन्द ने नए भवन का लोकार्पण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    मालूम हो कि तोरवा समेत शहर के कई थानों की बिल्ड़िंग की हालत जर्जर है। दो दिन पहले तोरवा थाना के कुछ सिपाही वाहन खड़ा करने छज्जे के नीचे गुजर रहे थे। इसी दौरान छज्जा गिर गया। सिपाही दुर्घटना के शिकार होने से बाल बाल बच गए। हादसे बाद पुलिस महकमे ने थाने को नव निर्मित भवन में शिफ्ट करने का निर्णय लिया।

               एक दिन पहले बिलासपुर प्रवास पर आए प्रदेश के डीजीपी अमर नाथ उपाध्याय के हाथों नव निर्मित भवन को लोकार्पण करने का निर्णय लिया गया था। व्यस्त कार्यक्रम होने के चलते डीजीपी ने थाने का उद्धाटन नही किया। आज आईजी विवेकानंद और पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने तोरवा थाना पहुचकर विधि विधान से तोरवा थाने का उद्धाटन किया।

Share This Article
close