आप नेता हुपेन्डी ने कहा…..ओव्हरब्रिज में हुआ जमकर भ्रष्टाचार….सरकार कर रही नजरअदांज..करेंगे उग्र आंदोलन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Aap, Fake Video, Savita Ananad, Tajinder Pal, Loksabha Election, Evm, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party,,Lok Sabha Elections 2019, Lok Sabha Elections 2019 News, Lok Sabha Elections 2019 Latest News, Lok Sabha Elections 2019 Schedule, Lok Sabha Elections 2019 Dates, Lok Sabha Elections 2019 Survey, Lok Sabha Elections 2019 Prediction, Lok Sabha Elections 2019,बिलासपुर…आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटालों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। आप नेताओं ने हुपेन्डी ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ भूपेश सरकार को जनाधार मिला। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन से  मुक्ति का सपना देखते हुए जिस आशा और उम्मीद से कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी। धीरे धीरे उम्मीद टूटने लगी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   आप नेता हुपेन्डी ने बताया कि प्रदेश सरकार पुरानी सरकार के  नक्शे कदम पर चलने लगी है। भ्रष्टाचार पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। बेतहाशा लूट खसोट का दौर जारी है। ताजा मामला भानुप्रतापपुर के संबलपुर मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज का सामने आया है। ओव्हरब्रिज को छत्तीसगढ़ शासन लोकनिर्माण विभाग की देखरेख में तैयार किया गया है।  सेतु का लोकार्पण 5 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करने वाले थे। लेकिन बारिश की वजह से लोकार्पण नहीं हो सका।

                               आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी ने ब्रिज का मुआयना करने के बाद सरकार पर हमला बोला है। हुपेन्डी ने बताया कि लोकार्पण के पहले ही ब्रिज में लगी डामर और सीमेंट उखड़ने लगी है। छड़ निकली हुई है..गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। निर्माण में निर्धारित मापदण्डों की धज्जियां उड़ायी गयी हैं। साफ जाहिर होता है कि शासन प्रशासन का भ्रष्टाचार खत्म करने की तरफ ध्यान नहीं है।

          हुपेन्डी ने बताया कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता के धन की लूट को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी । सरकार के खिलाफ तेज आंदोलन छेड़ेगी। हुपेन्डी ने ओवरब्रिज निर्माण में हुई भ्रष्टाचार की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

close