आरपी मंडल अब श्रम विभाग के प्रमुख सचिव

छत्तीसगढ़ , ‘गुड गवर्नेंस इनिशिएटिव्ह ,मॉडल ग्राम पंचायत,कार्यक्रम ,लागू,एसीएस मण्डल , कलेक्टरों ,पत्र
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

mandal1रायपुर।शुक्रवार को कलेक्टर के साथ साथ सचिव लेवल के अफसरो मे भी फेरबदल किए गए हैं। सरगुजा की कलेक्टर ऋतु सेन को एनआरएलएएम का डायरेक्टर बनाया गया है साथ ही ऋतु को पंचायत विभाग में अतिरिक्त आयुक्त की भी जिम्मेदारी मिली है है। ऋतु सेन के जगह धमतरी के कलेक्टर भीम सिंह को सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है। सीआर प्रसन्ना को धमतरी का नया कलेक्टर बनाया गया है। श्रुति सिंह को गरियाबंद जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। साथ ही सचिव लेवल के अफसरो मे भी फेरबदल किए गए हैं जिनमे एन बैजेंद्र कुमार को क्रेडा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव विकासशील को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।वहीं सुब्रत साहू को विकाशसील की जगह नया स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव आरपी मंडल को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अविनाश चंपावत को श्रम और खेल आयुक्त बनाया गया है। रोहित यादव को शहरी विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। एमके राउत को डीजी SIRD का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बिलासपुर ज्वेलरी शॉप गोलीकांड,पांच आरोपी गिरफ्तार,पुलिस कप्तान ने किया खुलासा
READ