आवेदनों का होगा तात्काल निराकरण..कलेक्टर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

ANBLAGAN Pबिलासपुर— इस बार लोक सुराज अभियान तीन चरणों में होगा। अभियान के दौरान समाधान पेटी का प्रयोग किया जाएगा। पहले चरण में आवेदन लिए जाएंगे। दूसरे चरण में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। यह जानकारी कलेक्टर अन्बगन पी. ने पत्रवार्ता के दौरान दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       जिला कलेक्टर अन्बलगन पी ने बताया कि समाधान शिविरों का आयोजन 3 अप्रैल से 20 मई तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री आम जनता से सीधे रू-ब-रू होंगे। इस बार लोक सुराज अभियान तीन चरणों में होगा। अभियान में आम जनता की शिकायतों के समाधान पर जोर दिया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि 26 फरवरी से 28 फरवरी तक लोगों से आवेदन लिए जांएगे।

                                                     आवेदन लिए जाने के बाद पंचायत और वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहेंगे।  लोग आवेदन ग्राम पंचायत कार्यालयों और नगरीय निकायों के वार्डो में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा करेंगे। ऐसे लोग जो आवेदन करने से चूक गए वे लोग ग्राम पंचायत कार्यालयों समेत जनपद, तहसील, ब्लाक और जिला स्तर पर समाधान पेटियों में अपने आवेदन डाल सकेंगे।

                  लोगों को ऑनलाईन आवेदन करने की सुविधा की भी होगी। आवेदन जमा करने के बाद लोगों को एक पावती भी दी जाएगी। पावती में समाधान शिविरों की तारीख, स्थान और समय लिखा रहेगा।

समाधान शिविर

               कलेक्टर ने बताया कि 3 अप्रैल से 20 मई तक जिले में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 8 से 10 ग्राम पंचायत के बीच एक समाधान शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगे। लोगों के आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।

 सीएम होंगे रूबरू

             कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में औचक रूप से पहुचेंगे। आम लोंगो से रू-ब-रू होंगे। आवेदनों पर की गई कार्यवाही को जानकारी लेंगे।  अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और पत्रकारों से चर्चा करेंगे।

आनलाइ आवेदन

      कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि 26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच मिले सभी आवेदनों की ऑनलाईन प्रविष्टि होगी। लोगों से मोबाईल नंबर भी लिए जाएंगे। समाधान शिविर के बारे में एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी।

close