आज़ादी पर्व की तैयारी,अमर फहराएँगे तिरंगा

Shri Mi
1 Min Read

amar agrawalबिलासपुर।स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2016 को जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, वाणिज्यिककर एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अमर अग्रवाल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।  समारोह में सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन फिर 9 बजे ध्वजारोहण, 9.02 बजे राष्ट्रगान, और 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन  होगा और उद्बोधन, प्रातः 9.35 बजे हर्ष फायर,सुबह 9.40 बजे मार्चपास्ट,सुबह 9.55 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुबह 10.30 बजे सामूहिक पी.टी. प्रदर्शन फिर सुबह 10.45 बजे पुरस्कार वितरण होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close