उपलब्धियों वाला रहा मोदी सरकार का 1 साल..सांसद ने किया वारियर्स का सम्मान..रजनीश के साथ लगाया पौधा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर— सांसद अरुण साव ने गुरुवार को विधायक रजनीश सिंह के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।  सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर में प्रमुख अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलतरा का निरीक्षण कर कोरोना वारियर्स का सम्मान किया। आमजनों से संपर्क कर साव ने मोदी सरकार की उपलब्धियाँ की जानकारी दी।
 
        निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद साव ने गुरुवार की सुबह बेलतरा विधायक रजनीश सिंह के साथ सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर का दौरा किया। मनरेगा समेत ग्राम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। कोविड-19 से बचाव को लेकर कार्यों की जानकारी ली।
 
              बैठक में साव ने कहा कि आज भारत के साथ पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ रहा है। हम सब भी आवश्यक सावधानियाँ को ध्यान मे रख कोरोना से बचाव करें। सब मिलकर आपसी स्नेह और सद्भावना के साथ गांव को आदर्श बनाए और तरक्की करें। 
 
        बैठक को बेलतरा विधायक ने भी संबोधित किया। बैठक में बिल्हा जनपद सीईओ वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के बाद व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान के तहत साव ने ग्रामवासियों से संपर्क किया। बेलतरा  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँच कर  सांसद साव और बेलतरा विधायक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाॅफ का उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान किया। 
 
            सांसद ने 10 वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षाओं उच्च अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जनसम्पर्क के दौरान सांसद साव और विधायक रजनीश सिंह ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत  सदस्य गोदावरी कमल सेन, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जनपद सदस्य दिलहरण साहू, सोनू धींवर भाजपा मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन, लक्ष्मी कश्यप, सरपंच विश्वनाथ साहू, ईश्वरीय  कौशिक, शेषनारायण साहू, नंदू साहू उपस्थित थे।
TAGGED: ,
close