उप पुलिस अधीक्षकों की चयन सूची जारी

cgwallmanager
1 Min Read

Chhattisgarh.Policeरायपुर।गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा वर्ष 2013 में संयुक्त प्रतिस्पर्धा परीक्षा के परिणाम के आधार पर राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक) में नियुक्ति के लिए अनुशंसित मुख्य सूची जारी कर दी है। मंत्रालय (महानदी भवन) से इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 21 चयनित उम्मीद्वारों को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक दो वर्ष की परिवीक्षा पर राज्य पुलिस सेवा के कनिष्ठ श्रेणी उपपुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त कर उन्हें पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, चंदखुरी रायपुर में पदस्थ किया गया है।चयनित उपपुलिस अधीक्षकों की सूची – देवांश सिंह राठौर, उत्तम कुमार कौशिक, प्रतीक चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, सुश्री स्निग्धा तिवारी, राज तिवारी, सुश्री लितेश सिंह, सुश्री मोनिका सिंह परिहार, सुश्री निकिता तिवारी, सिद्धार्थ बघेल, योगेन्द्र श्रीवास, सुशिल्पा साहू, ईश्वर प्रसाद नायक, चन्द्रशेखर परमा, विकास पाटले, शेरबहादुर सिंह ठाकुर, केशरी नंदन नायक, डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, सुकविता ठाकुर, विक्रांत राही और पंकज ठाकुर शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close