
बिलासपुर—इस बार गर्मी के सीजन में जहां बढ़ते तापमान ने लोगों को हलकान किया था तो अब तापमान में गिरावट के बाद उमस ने जीना मुहाल कर दिया है। बदलते मौसम मेंं अब मौसमी बीमारियों ने भी घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है।
स्थिति ऐसी है कि मौसम में परिवर्तन के कारण वाइरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के तमाम शासकीय और निजी अस्पतालों में वाइरल फीवर के साथ-साथ चर्म रोग के मरीज भरे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञ इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे हैं लेकिन मरीजों को तत्काल उपचार के लिए डाक्टर के पास जाने की जरूर सलाह दे रहे हैं।