एफएल 2 बार मेंं पिलाया जा रहा एक्पायरी वीयर…सोलिटेयर में 46 नग बॉटल जब्त…नहीं हुई लायसेंस निरस्त की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर— रायपुर स्थित पचपेढ़ी नाका स्थित एफएल 2 सोलिटेयर बार में आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई की। टीम को सालिटेयर बार में निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता होना पाया। निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम को चौंकाने वाली जानकारी मिली। बार में ग्राहकों को एक्सपायरी डेट का वीयर पिलाया जा रहा था। टीम ने ब्रांडेड कम्पनी की एक्सपायरी बीयर बाटल को जब्त कर कार्रवाई की है। जानकारी के बाद रायपुर आबकारी महकमें में हलचल है। लेकिन मामले को छिपाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      लगातार शिकायत और रूटीन प्रक्रिया के तहत रायपुर की आबकारी टीम ने पचपेढ़ी नाका स्थित एफएल 2 सालिटेयर बार में छापामार कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान टीम को बार में भारी अनियमितता देखने को मिली है।  छापामार टीम की अगुवाई वृत दारोगा दीप महीष कर रहे थे।

                                     महीष की अगुवाई में छानबीन के दौरान टीम ने पाया कि बार संचालक ने दैनिक मदिरा पंजीबद्ध नहीं किया है। जबकि पंजी को रोजना भरना अनिवार्य है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद बार प्रभारी संतोष तिवारी पिता बैजनाथ तिवारी ने मामले में जानकारी देने से बचता रहा। निरीक्षण के बीच टीम ने पाया कि 24 अगस्त के बाद मदिरा की दैनिक  पंजी में हिसाब किताब दर्ज ही नहीं किया गया है। टीम को सत्यापन के दौरान 34 नग,   हनीनेन 650 एमएल के 18 नग, हनीनेन कैन के 9 नग,मेडूसा 650 के 51 नग,मेडूसा वेन के 11 सिम्बा वाइल्ड के 40,किंगफिशर के वाइन के 39 काल्सबर्ग के 46 और सिम्बा स्ट्रांग के 3 नग बाटल मिले हैं। टीम के अनुसार रेन्डम चेकिंग अभियान में होलोग्राम,परमिट सब कुछ ठीक पाया गया है। 

एक्सपायरी डेट का पिलाया जा रहा शराब

                        निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम को चौकाने वाली जानकारी भी मिली। सोलिटेयर बार के फ्रीजर से  भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट का वीयर पाया गया। एक्सपायरी डेट की वीयर को डंडा कर ग्राहकों को परोसा जा रहा था। टीम ने बार के फ्रीजर से सिम्बा जंगल बिट के 14 नग एक्सपायरी डेट की बॉटल को जब्त किया। बरामद सिम्बा वीयर के बॉचल में एक्सपायरी डेट 15 मार्च 2019 बताया गया है। इसके अलावा 28 नग बरामद सिम्बा वाइल्ड का एक्सपायरी डेट 23 फरवरी 19 पाया गया है। फ्रीजर से प्रेसीडेन्ट 5000 के 24 नग बाटल बरामद हुए हैं। बरामद प्रेसीडेन्ट बॉटल भी एक्सपायरी डेट वाला निकला।

                                             आबकारी टीम को एफएल 2 सोलिटेयर बार से कुल 46 नग बीयर के बाटल एक्सपायरी डेट के मिले हैं। वीयर को कूल्ड में रखकर ग्राहकों को परोसा जा रहा था। टीम ने रिपोर्ट में बताया है कि एक्सपायरी डेट के बाटलों का हिसाब किताब मांगे जाने पर बार प्रभारी ने सहयोग नही किया। होलोग्राम पंजी भी नहीं पेश किया। जबकि ब्रांडेड वाइन की पंजी पूरी तरह अधूरी पायी गयी है।

मामला दबाने का प्रयास

               निरीक्षण के बाद बरामद सभी एक्सपायरी डेट की 46 नग बीयर बाटल को सीलबंद कर दिया गया है। साथ में प्रशासन को टीम ने उचित कार्रवाई किए जाने को लेकर रिपोर्ट भी सौंप दिया है। जानकारी मिल रही है कि रसूखदार सोलिटेयर बार संचालक को आबकारी के कुछ अधिकारी फिलहाल बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बार संचालक लगातार प्रयास कर रहा है कि मामले को वारा न्यारा किया जाए। मामले की जानकारी उच्च स्तर के अधिकारियों तक ना पहुंचे इस बात की भी कोशिश बार संचालक के साथ विभागयी अधिकारी कर रहे हैं।

                                 क्योंकि प्रयास का परिणाम भी नजर आने लगा है। रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद भी आबकारी विभाग के कुछ बड़े अधिकारी एक्सपायरी डेट की वीयर परोसने,बेचने  और स्टोर रखने के आरोप में बार संचालक के खिलाफ अब तक  किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई करते नहीं दिखाई दे रहे हैं। यह जानते हुए भी कि एक्सपायरी डेट की शराब या वीय बेचना गुनाह है। एक्सपायरी डेट की शराब परोसने के आरोप में लायसेंस को निरस्त किया जा सकता है। लेकिन  सोलिटेयर बार के खिलाफ ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है।

close