एल्डरमैन प्रवीण का दावा…पांचवी बार टूटेगा जीत का रिकार्ड…मंत्री रैली का हुआ एतिहासिक स्वागत..भाजपामय हुआ शहर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— सरकंडा समेत शहर के कोने कोने में भाजपा की रैली निकली। रैली के दौरान निकाय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने अमर अग्रवाल का आतिशी स्वागत भी किया। अमर ने कहा कि जनता असली और नकली सेवक के साथ अवसरवादियों और कांग्रेस के चाल चरित्र चेहरा को बखूबी से पहचानती है। पांचवी बार भी बिलासपुर विधानसभा से भाजपा की जीत होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                चुनाव प्रचार थमने से पहले भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ निकाय मंत्री अमर अग्रवाल शहर वासियों के बीच रैली के साथ पहुंचे। उन्होने शहरवासियों से जीत का समर्थन मांगा। सरकंडा क्षेत्र के इमली भाटा में महिला, पुरुषों, युवा, बुजुर्गों के साथ सामूहिक रूप से रैली निकालकर निकाय मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद स्नेह समर्थन मांगा।

                      एल्डरमैन प्रवीण दुबे ने बताया कि सरकंडा के इमलीभाठा वार्ड क्षेत्र में 5000 से ज्यादा लोगों ने रैली में शिरकत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिला। प्रवीण दुबे ने बताया कि निकाय मंत्री की रैली का नूतन कॉलोनी चौक, अरविंद नगर, कपिल नगर परीक्षेत्र से युवाओं और समर्थकों की तीन सहजार से अधिक लोगों की दूसरी रैली में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अमर अग्रवाल को बिलासपुर जीताने का संकल्प लिया।

                  भाजपा नेता प्रवीण दुबे ने बताया कि पांच बजे प्रचार थमने के पहले मंत्री अमर अग्रवाल, धर्मपत्नी शशि अग्रवाल, पुत्र आदित्य अग्रवाल समेत परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शहर के सभी वार्डों का भ्रमण किया। वार्डवासियों से मुलाकात कर बीस नवम्बर को मतदान करने के साथ जीत का समर्थन मांगा।

                                       प्रवीण दुबे के अनुसार आज शहर के एक-एक नागरिकों ने अमर अग्रवाल के स्वागत में पुष्प वर्षा की। भाजपा नेता महेश चंद्रिकापुरे, गोपी ठारवानी, धीरेन्द्र केशरवानी, उदय मजूमदार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल है। जनता ने फैसला किया है कि शहर में अमन शांति और विकास के लिए मतदान करना है। भाजपा नेताओं ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस की भी रैली निकली थी। जानकारी मिली कि रैली को कांग्रेसियों ने महारैली नाम दिया था। लेकिन ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। हां कुछ सेटिंग बाज रैली में जरूर नजर आए। जनता ने सभी को देख लिया है। बीस नवम्बर को मतदान के बाद परिणाम 11 दिसम्बर को सबके सामने आ जाएगा।

बेलतरा विधानसभा में रोड शो

                  प्रवीण ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र में जनसंपर्क के बाद निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने शहर से जुड़े बेलतरा विधानसभा के वार्डों का भ्रमण किया। निकाय मंत्री ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रजनीश सिंह के लिए जनता से समर्थन मांगा। रोड शो के दौरान लोगों ने निकाय मंत्री का फूल माला से स्वागत भी किया।

TAGGED: , , , ,
close