एसटी,एससी छात्र छात्राओं की चेतावनी…समय पर दें छात्रवृत्ति…अन्यथा पन्द्रह दिन बाद करेंगें उग्र आंदोलन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र छात्राओं ने केन्द्रीय और अटल बिहारी विश्वविद्यालय प्रबंधन पर अनियमितिता और परेशान करने का आरोप लगाया है। छात्र छात्राओं ने जिला प्रशासन को बताया कि साल 2018-19 का अभी छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किया गया है। जिसके चलते एसटी,एसटी की छात्र छात्राओं को कापी परेशानी हो रही है। छात्र छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन की लेट लतीफी के चलते उन्हें पहले भी काफी पी़ड़ा का सामना करना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जिला कार्यालय पहुंचकर एससी,एसटी की छात्र छात्राओं ने बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय समेत अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति को लेकर हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी तक सत्र 2018-19 की छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किया गया है।

               छात्र छात्राओं ने लिखित शिकायत कर बताया कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने से शिक्षण शुल्क भुगतान के समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्यादातर छात्र छात्राएं गरीब परिवार से हैं। जाहिर सी बात है कि शिक्षण शुल्क व्यवस्था करने में बारी परेशानी होती है। शुल्क भुगतान नहीं होने पर परीक्षा से भी वंचित कर दिया जाता है। इसलिए जरूरी है कि छात्रवृत्ति का भुगतान समय पर करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही सत्र 2018-19 की छात्रवृत्ति वितरण की व्यवस्था की जाए।

                    नाराज छात्र छात्राओं ने बताया कि हमें उम्मीद है कि पन्द्रह दिनों के भीतर छात्रवृत्ति का वितरण कर दिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हैं।

close