…और फिर लौटने लगी पटरी पर जिन्दगी..मुंह पर मास्क..जेब में सेनेटाइजर,गले में गमछा..अधिकारी और मजदूरों ने दी कोरोना को चुनौती..

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—कोरोना महामारी के बीच कड़ी सुरक्षा और चाक चौबन्द व्यवस्था के साथ निर्माण और विकास का कार्य शुरू हो गया है। शासन के सख्त निर्देश में कलेक्टर बिलासपुर और कलेक्टर गौरेला पेन्ड्रा मरवाही ने विकास कार्य को हरी झण्डी दिखाया है। इसी के साथ पीएमएसवाय ने सड़क निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है। पीएमएसवाय के अधिकारियों ने बताया कि कार्य से जुड़े सभी लोगों को सख्त निर्देश है कि कोरोना से सुरक्षा को लेकर शासन के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करे। निर्माण कार्य के पहले सभी मजदूरों और साइट कर्मचारियों का बाड़ी टेम्परेचर लिया जा रहा है। सभी को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सेनेटाइजर का प्रयोग बार बार करने को कहा गया है। जिसका पालन लोग गंभीरता के साथ कर भी रहे हैं।
 
                       लाक़डाउन के एक महीने बाद विकास कार्य के साथ जिन्दगी को पटरी पर लाने शासन प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन इस अधिकारी इस बात का ध्यान गंभीरता के साथ रख रहे हैं कि कोरोना से बचने शासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए। बताए गए उपायों का सख्ती से पालन हो।
 
              बताते चलें कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बिलासपुर डॉ.संजय अलंग और कलेक्टर गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के मार्गदर्शन में पीएमएसवाय ने सड़़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। जहां निर्माण कार्य शुरू होने से मजदूरों में भारी उत्साह है तो अधिकारियों को उनके सुरक्षा को लेकर चिंता भी है। यही कारण है कि साइट में तैनात और कार्यालय में कामकाज देख रहे अधिकारी.. कोरोना के प्रति किसी प्रकार की  लापरवाही ना हो..नजर बनाकर रखे हैं। 
 
पूरे क्षेत्र को किया गया सेनेटाइज
 
                      जानकारी देते चलें कि पीएमएसवाय योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही ब्लाक और बिलासपुर के कोटा ब्लाक में शुरू  हो गया है। निर्माण कार्य के पहले जिला प्रशासन और शासन के निर्देशों को इंजीनियरों ने बहुत ही गंभीरता से लिया है। काम काज प्रारम्भ करने से पहले अधिकारियों ने साइट को टैंकर के सहयोग से ना केवल सेनेटाइज किया..बल्कि सभी कर्मचारियों और मजदूरों को दूरी बनाकर रखने की अनिवार्य शर्त को थोप दिया है। इसके अलावा सभी विभागीय इंजीनियर मजदूरों और साइट कर्मचरियों को बार बार हाथ और खुले अंग में सेनेटाइजर प्रयोग करने की हिदायत देते पाए जा रहे हैं। काम करने वालों के बीच निर्धारित दूरिया बनी रही…इस बात पर नजर पर रख रहे हैं।
 
निर्देशों का सख्ती से पालन
 
                      सड़क निर्माण के दौरान मजदूरों की संख्या को भी शासन के निर्देशानुसार रखा गया है। प्रत्येक मजदूर और साइट कर्मचारी फेस्क मास्क के अलावा गमछा का भी प्रयोग कर रहे हैं। खासकर हाथ धुलाई की प्रक्रिया को सभी लोग बहुत ही गंभीरता से पालन कर रहे हैं।  इसके अलावा एक टीम भी है जो लगातार मानिटरिंग कर रही है। कोरोना से सुरक्षा को लेकर टीम की रिपोर्ट जिला प्रशासन तक पहुंच रही है। 
 
 
              निर्माण कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिग पालन को गंभीरता से लिया जा रहा है। निर्धारित दूरियों को काम काज के दौरान बनाककर रखा जा रहा है। सबसे ब़ड़ी बात  कि काम शुरू होने से पहले मशीनों को भी सेनेटाइज किया गया है। यह यह काम बेशक थकाने वाला है लेकिन जिन्दगी के लिए बहुत जरूरी भी है।
 
कोरोना पर भारी हौंसला
 
            सड़क निर्माण कार्य कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर सड़क नवीनीकरण का काम कोटा ब्लाक के तेंदुभाटा से सेकर के बीच किया जा रहा है।इसी तरह भैसाझार से कुँवाजाति में सड़क  डामरीकरण का काम तेजी से हो रहा है।
 
                 मरवाही विकासखंड के मसूरिखार में नवीन सड़क निर्माण प्रारम्भ किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जल्द ही तखतपुर और मस्तुरी विकासखंड में भी सड़क नवीनीकरण और नवीन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
 
 निगरानी में निर्माण कार्य को हरी झण्डी
 
             बिलासपुर और गौरेला जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश पर ठहरी हुई जिन्दगी को पटरी पर लाने का यह मात्र प्रयास है। खासकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि निर्माण और विकास कार्य के दौरान कोरोना से बचने सभी निर्धारित उपायों को सख्ती से पालन करे। फिलहाल निर्देशों का सख्ती से पालन किया भी जा रहा है। टीम से सुरक्षा की लगातार मिल रही है। जानकर खुशी होगी कि अधिकारियों ने काम शुरू करने से पहले क्षेत्र को सेनेटाइज किया है। इसके अलावा अलावा अधिकारी से लेकर सभी मजदूर निर्देशों का पालन गंभीरता से कर भी रहे हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close