बिलासपुर– सिविल लाइन पुलिस की रात्रि ग्रस्त टीम ने नेहरू नगर के पास कछुवा लेकर जा रहे दो युवको को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कछुआ और युवकों को वन विभाग के हवाले कर दिया। कछुआ को कानन पेण्डारी के हवाले कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन की गश्त टीम रात्रि को नेहरू नगर के पास दो लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाए दिये। दोनों युवको की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान अघनु पिता पंचराम और मनोज कुमार के पास से 9 नग कछुवा अवैध रूप से पाया गया।
वन्य जीव अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनो आरोपियो और कछुओ को वन अमले के सुपुर्द कर दिया। वन अमले ने दोनों आरोपियों पर वन्य जीव अधियनिय के तहत मामला दर्ज किया है। कछुआ को कानन पेण्डारी के हवाले कर दिया है।