करन्ट लगने से महिला की मौत

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

cimsबिलासपुर—-तिफरा स्थित मन्नाड़ोल निवासी एक महिला की करन्ट लगने से घर मौत हो गयी। सुबह नहाने के बाद महिला वह घर के भीतर कपड़ा तार पर कपड़ा फैला रही थी। करन्ट आने से महिला को जोर से झटका लगा। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

                                 मन्नाडोल निवासी एक महिला की करन्ट लगने से मौत हो गयी है। महिला का नाम धनबाई बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार धनबाई का पति सीताराम भारतीय स्टैट बैंक कलेक्टोरेट शाखा में प्यून के पद पर काम करता है। परिजनों ने बताया कि धानबाई सुबह नहाने के बाद लोहे के तार पर कपड़ा फैला रही थी। उसी दौरान उसे जोर का झटका लगा और जमीन पर गिर गयी।महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुच गए। आनन फानन में लोगों ने धानबाई को अचेत अवस्था में ही संजीवनी के सहयोग से सिम्स पहुचाया। ड़ॉक्टोर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिम्स चौकी ने जीरो में अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना के लिए सिरगिट्टी थाने को सौप दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौप दिया गया है।

गुटखा प्रेम में पलट गयी बस..गिरफ्तार चालक ने बताया स्टेयरिंग फेल..7 यात्री घायल एक गंभीर
READ